न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL के बीच न्यूजीलैंड बोर्ड का बड़ा ऐलान, काइल जैमीसन को फिर मिला कॉन्ट्रैक्ट, 4 नए चेहरों की एंट्री ने चौंकाया

आईपीएल के फाइनल खुमार के बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) ने एक बड़ा और अहम फैसला लेते हुए 2025-26 सीजन के लिए अपनी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में कुल 20 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिनमें चार नए चेहरे भी शामिल हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 03 Jun 2025 2:26:56

IPL के बीच न्यूजीलैंड बोर्ड का बड़ा ऐलान, काइल जैमीसन को फिर मिला कॉन्ट्रैक्ट, 4 नए चेहरों की एंट्री ने चौंकाया

आईपीएल 2025 का आज शाम को फाइनल खेला जाना है। क्रिकेट फैंस की नजरें अब लीग के विजेता पर लगी है। पहली बार दो ऐसी टीमें फाइनल में पहुँची हैं जो पिछले 17 सीजन से आईपीएल की ट्रॉफी को जीतने का ख्वाब देखती आ रही है।आईपीएल के फाइनल खुमार के बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) ने एक बड़ा और अहम फैसला लेते हुए 2025-26 सीजन के लिए अपनी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में कुल 20 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिनमें चार नए चेहरे भी शामिल हैं।

आईपीएल से वापसी करने वाले काइल जैमीसन फिर से कॉन्ट्रैक्ट में शामिल

इस लिस्ट में एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है – काइल जैमीसन। इस सीजन जैमीसन ने पंजाब किंग्स के लिए बतौर रिप्लेसमेंट तेज़ गेंदबाज़ की भूमिका निभाई थी। चोटिल खिलाड़ी की जगह उन्हें टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्होंने मौके का भरपूर फायदा उठाते हुए अपनी गेंदबाज़ी से सबका ध्यान खींचा।

आईपीएल में प्रभावशाली प्रदर्शन के चलते न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें दोबारा कॉन्ट्रैक्ट में शामिल कर लिया है। याद दिला दें, जैमीसन 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का भी हिस्सा रह चुके हैं। इसके बाद वे चोटों और फॉर्म के चलते टीम से अंदर-बाहर होते रहे थे।

चार नए चेहरों की एंट्री से बढ़ा उत्साह

2025-26 की इस कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट की सबसे खास बात यह है कि इसमें चार ऐसे युवा खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है, जिन्होंने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा है। ये खिलाड़ी हैं:

—मिच हे

—मुहम्मद अब्बास

—जक फाउलकेस

—आदित्य अशोक

इन सभी खिलाड़ियों को पिछले साल सीमित मौके मिले थे, लेकिन उन्होंने उन मौकों में खुद को साबित कर दिया। अब ये खिलाड़ी आने वाले जुलाई के जिम्बाब्वे दौरे, और फिर वेस्टइंडीज व इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में अहम रोल निभा सकते हैं।

न्यूजीलैंड की 2025–26 सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सूची

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी की गई इस सूची में जिन 20 खिलाड़ियों को जगह मिली है, वे हैं:

मुहम्मद अब्बास, आदित्य अशोक, टॉम ब्लंडेल, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, जक फाउलकेस, मिच हे, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, विलियम ओरुरके, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिचेल सेंटनर, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, विल यंग।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत