न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान, स्पिनरों पर जताया भरोसा

न्यूजीलैंड के चयनकर्ता सैम वेल्स ने कहा कि टीम का चयन दौरे की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर किया गया है। वेल्स ने कहा कि हमने एक ऐसी टीम चुनी है, जो हमें लगता है कि बांग्लादेश में प्रतिस्पर्धा कर सकती है और सफल हो सकती है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 07 Nov 2023 7:05:42

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान, स्पिनरों पर जताया भरोसा

एकदिवसीय विश्व कप 2023 का सेमीफाइनल खेलने का तगड़ा दावा पेश करने वाली न्यूजीलैंड टीम ने विश्व कप 2023 के बीच में ही अपनी आगामी सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड विश्व कप 2023 के बाद बांग्लादेश के साथ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वाली है, जो कि 28 नवम्बर से शुरू होगी।

न्यूजीलैंड ने मंगलवार को बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। बांग्लादेश में स्पिन के अनुकूल परिस्थितियों की उम्मीदों के साथ न्यूजीलैंड की टीम में स्पिनरों की भरमार है। काइल जैमीसन, रचिन रवींद्र और मिशेल सेंटनर वापसी करने में सफल रहे हैं। फ्रंट-लाइन स्पिनरों के रूप में एजाज पटेल और ईश सोढ़ी भी टीम में शामिल हैं। बता दें कि सेंटनर 2021 में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट खेले थे।

बांग्लादेश में ऑफ-स्पिनिंग ऑलराउंडर रचिन रवींद्र और ग्लेन फिलिप्स स्पिन विकल्प होंगे। न्यूजीलैंड के चयनकर्ता सैम वेल्स ने कहा कि टीम का चयन दौरे की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर किया गया है। वेल्स ने कहा कि हमने एक ऐसी टीम चुनी है, जो हमें लगता है कि बांग्लादेश में प्रतिस्पर्धा कर सकती है और सफल हो सकती है।

उन्होंने कहा कि एजाज, ईश, मिच, ग्लेन और रचिन के साथ हमारे पास मजबूत स्पिन समूह है, जो श्रृंखला के दौरान अच्छी विविधता और विकल्प प्रदान करेगा। पिछली गर्मियों में मिच के पास प्लंकेट शील्ड अभियान का एक मजबूत हिस्सा था और उन्होंने अपनी लाल गेंद की गेंदबाजी में अच्छी प्रगति की है। वह उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में अनुभव का खजाना लेकर आते हैं और एक वास्तविक ऑलराउंडर के रूप में बल्लेबाजी लाइन-अप में गहराई जोड़ते हैं।

न्यूजीलैंड टेस्ट टीम बनाम बांग्लादेश

टिम साउथी (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लाथम, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, केन विलियमसन और विल यंग।

बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज

- दो दिवसीय अभ्यास मैच - 23-24 नवंबर - सिलहट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सिलहट

- पहला टेस्ट - 28 नवंबर - 2 दिसंबर - सिलहट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सिलहट

- दूसरा टेस्ट - 6-10 दिसंबर - शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, ढाका

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत