Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एशियन गेम्स में नेपाल का धमाकेदार आगाज, 34 गेंदों में लगा शतक, टूटा 16 साल पुराना रिकॉर्ड

एशियन गेम्स 2023 के तहत खेले जा रहे मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट के ग्रुप-ए मैच में नेपाल के बल्लेबाजों ने मंगोलिया के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की है। इस मैच में नेपाल के बल्लेबाज कुशल मल्ला ने जहां टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक जड़ते हुए रोहित शर्मा समेत तीन दिग्गजों के रिकॉर्ड तोड़े हैं तो नेपाल के ही दिपेंद्र सिंह केरी ने टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक जड़ते हुए युवराज सिंह का 16 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। दिपेंद्र ने महज 9 गेंदों पर छक्कों की बारिश करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 27 Sep 2023 9:21:36

एशियन गेम्स में नेपाल का धमाकेदार आगाज, 34 गेंदों में लगा शतक, टूटा 16 साल पुराना रिकॉर्ड

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2023 के तहत खेले जा रहे मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट के ग्रुप-ए मैच में नेपाल के बल्लेबाजों ने मंगोलिया के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की है। इस मैच में नेपाल के बल्लेबाज कुशल मल्ला ने जहां टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक जड़ते हुए रोहित शर्मा समेत तीन दिग्गजों के रिकॉर्ड तोड़े हैं तो नेपाल के ही दिपेंद्र सिंह केरी ने टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक जड़ते हुए युवराज सिंह का 16 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। दिपेंद्र ने महज 9 गेंदों पर छक्कों की बारिश करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया है।

गौरतलब है कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक का विश्व रेकॉर्ड 16 साल पहले युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। उन्होंने 2007 के वर्ल्ड कप में 12 गेंदों पर तूफानी अर्धशतक लगाया था। उस मैच में युवराज ने स्टुअर्ट ब्रॉड की 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के उड़ाए थे। वहीं, अब नेपाल के बल्लेबाज दीपेंद्र सिंह ऐरी ने सिर्फ 9 गेंदों में विस्फोटक शतक लगाकर उनका वर्ल्ड रेकॉर्ड तोड़ डाला है।



रोहित, मिलर और विक्रमशेखर का रिकॉर्ड भी टूटा

वहीं, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज सेंचुरी का वर्ल्ड रिकॉर्ड रोहित शर्मा, डेविड मिलर और विक्रमशेखर ने बनाया था। तीनों ने ही महज 35-35 गेंदों पर शतक जड़े थे। लेकिन, नेपाल के कुशल मल्ला ने मंगोलिया के गेंदबाजों पर कहर बरपाते हुए महज 34 गेंदों पर सेंचुरी पूरी करते हुए तीनों को पछाड़ दिया है। मल्ला ने अपनी पारी में 50 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 12 छक्कों की मदद से नाबाद 137 रन अपने नाम किए हैं।

20 ओवर में बनाए 314 रन


मैच पर नजर डाले तो नेपाल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में स्कोर बोर्ड पर 314 रन टांग दिए। इसके जवाब में मंगोलिया के बल्लेबाज सिर्फ 41 रनों पर ही सिमट गए। नेपाल के लिए करन केसी, अविनाश बोहरा और संदीम लामिछने ने 2-2 विकेट लिए। इस तरह एशियन गेम्स में नेपाल ने धमाकेदार आगाज किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology