न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंग्लैंड में परचम लहराने को तैयार मुंबई इंडियंस, 645 करोड़ में खरीदी ये टीम

IPL की पाँच बार की विजेता मुम्बई इंडियन्स अब इंग्लैण्ड में अपना सफलता का परचम लहराने की तैयारी में जुट गई है। मुम्बई इंडियन्स ने इंग्लैण्ड की द हंड्रेड लीग की एक टीम की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने में सफलता प्राप्त कर ली है। गौरतलब है कि इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग, टीमों की बिक्री के कारण निरन्तर सुर्खियों में बनी हुई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 31 Jan 2025 12:09:42

इंग्लैंड में परचम लहराने को तैयार मुंबई इंडियंस, 645 करोड़ में खरीदी ये टीम

IPL की पाँच बार की विजेता मुंबई इंडियन्स अब इंग्लैंड में अपना सफलता का परचम लहराने की तैयारी में जुट गई है। मुम्बई इंडियंस ने इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग की एक टीम की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने में सफलता प्राप्त कर ली है। गौरतलब है कि इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग, टीमों की बिक्री के कारण निरन्तर सुर्खियों में बनी हुई है।

अब एक नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मुंबई इंडियंस फ्रैंचाइजी ने द हंड्रेड की ओवल इन्विंसिबल्स में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है। ओवल इन्विंसिबल्स इस लीग की गत चैंपियन है और 2 बार 'The Hundred' का खिताब उठा चुकी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सीवीसी कैपिटल नाम की कंपनी और कई अन्य हाई-प्रोफाइल निवेशकों को मात देकर इस टीम में हिस्सेदारी प्राप्त की है।

इंडिया टुडे अनुसार द ओवल इन्विंसिबल्स पर लगी सबसे ऊंची बोली 123 मिलियन पाउंड्स रही। अब चूंकि MI ने इस टीम में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी पाई है, इसके लिए उसे करीब 60 मिलियन पाउंड्स की कीमत अदा करनी होगी। यह भारतीय मुद्रा में करीब 645 करोड़ रुपये के बराबर है। इसी के साथ ओवल इन्विंसिबल्स ऐसी छठी टीम बन जाएगी जिसे रिलायंस इंडस्ट्रीज का मैनेजमेंट नियंत्रित कर रहा होगा। इससे पहले मुंबई इंडियंस, IPL और महिला प्रीमियर लीग (WPL) में परचम लहरा चुकी है। वहीं मेजर लीग क्रिकेट में MI न्यूयॉर्क, SA20 में MI केपटाउन और ILT20 में MI अमीरात अंबानी परिवार के ही अंडर आती हैं।

ऐसी अटकलें थीं कि अंबानी परिवार उन टीमों में से एक को खरीदना चाहता था, जिसका संचालन लंदन से होता हो। लंदन स्पीरिट पर भी उन्होंने नजरें गढ़ाई हुई थीं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार ओवल इन्विंसिबल्स में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी दिलचस्पी दिखाई थी। द ओवल इन्विंसिबल्स की बात करें तो इसकी 49 प्रतिशत हिस्सेदारी अब अंबानी परिवार और बाकी 51 प्रतिशत हिस्सेदारी सरे काउंटी क्रिकेट क्लब के पास है। यदि सरे क्लब भविष्य में अपने शेयर बेचना चाहे तो MI फ्रैंचाइजी इस टीम का पूरा मालिकाना हक भी प्राप्त कर सकती है। रिपोर्ट अनुसार फिलहाल के लिए सरे काउंटी क्रिकेट क्लब अपने शेयर बेचने के मूड में नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत