Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मुम्बई इंडियंस को मिला सुनील गावस्कर का साथ, सही बताया कप्तान बदलने का निर्णय, कहा थके हुए लगे रहे रोहित

सुनील गावस्कर ने मुंबई इंडियंस के इस फैसले को सही बताया है। स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए गावस्कर ने कहा कि रोहित शर्मा पिछले दो सीजन में मुंबई इंडियंस का नेतृत्व करते हुए थोड़ा थके हुए लग रहे थे

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 18 Dec 2023 10:13:09

मुम्बई इंडियंस को मिला सुनील गावस्कर का साथ, सही बताया कप्तान बदलने का निर्णय, कहा थके हुए लगे रहे रोहित

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन में बतौर बल्लेबाज मुंबई इंडियंस के लिए खेलते दिखाई देंगे। मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन से पहले स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को अपनी टीम का कप्तान बनाया है। हार्दिक ने आईपीएल के पिछले दो सीजन में गुजरात टाइटन्स की कप्तानी की थी।

रोहित को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाने पर बवाल मचा हुआ है। मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट का मानना है कि यह पूरा घटनाक्रम लीडरशिप में ट्रांजिशन का एक हिस्सा है और इससे भविष्य के लिए टीम को तैयार करने में मदद मिलेगी। अब इस कप्तानी डिबेट में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर भी शामिल हो गए हैं।

सुनील गावस्कर ने मुंबई इंडियंस के इस फैसले को सही बताया है। स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए गावस्कर ने कहा कि रोहित शर्मा पिछले दो सीजन में मुंबई इंडियंस का नेतृत्व करते हुए थोड़ा थके हुए लग रहे थे। गावस्कर ने बताया कि रोहित 2022 की शुरुआत से ही तीनों प्रारूपों में भारत का नेतृत्व भी कर रहे हैं, जिसके चलते वह थोड़ा थक गए थे।

टीम के हित में लिया गया फैसला: गावस्कर


गावस्कर ने कहा, 'हमें सही और गलत में नहीं जाना चाहिए। लेकिन, उन्होंने जो फैसला लिया है वह टीम के हित में लिया गया। पिछले दो वर्षों में रोहित का योगदान कप्तानी के साथ-साथ बल्ले से भी, थोड़ा कम हुआ है। पहले वह बड़ा स्कोर बनाते थे, लेकिन पिछले दो वर्षों में रोहित ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। वे पिछले साल नंबर-9 या 10 पर रहे और इस साल उन्होंने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया।'

गावस्कर कहते हैं, हम रोहित शर्मा में वह उत्साह नहीं देख रहे थे, जो हम देखा करते थे। शायद, वह लगातार क्रिकेट खेलने के कारण थोड़ा थक गए थे, वह भारत और मुंबई इंडियंस का नेतृत्व करने के कारण थक गए थे। उन्होंने यह फैसला इस बात को ध्यान में रखकर लिया है कि हार्दिक युवा कप्तान हैं, जिन्होंने रिजल्ट दिए हैं। हार्दिक ने गुजरात को दो बार फाइनल में पहुंचाया और 2022 में खिताब भी दिलाया, मुझे लगता है कि उन्होंने सब सोच-समझकर ही उन्हें कप्तान बनाया है।'

रोहित का कप्तानी कार्यकाल रहा शानदार

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल खिताब जीता। रोहित आईपीएल के सबसे सफलतम कप्तान हैं। रोहित के अलावा बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ही पांच आईपीएल खिताब जीत पाए। देखा जाए तो मुंबई इंडियंस ने आखिरी बार 2020 में आईपीएल खिताब जीता था। फिर मुंबई 2021 और 2022 में प्लेऑफ में जगह बनाने में असफल रही। वहीं आईपीएल 2023 में मुंबई को दूसरे क्वालिफायर में हार झेलनी पड़ी। आईपीएल 2022 में तो मुंबई इंडियंस अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology