Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान सुपर लीग : मुल्तान सुल्तांस फाइनल में पहुंची, सोहेल तनवीर रहे जीत के हीरो

मुल्तान सुल्तांस यहां जारी टी20 टूर्नामेंट पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के फाइनल में पहुंच गई है। उसने यहां सोमवार को खेले

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 22 Jun 2021 10:54:10

पाकिस्तान सुपर लीग : मुल्तान सुल्तांस फाइनल में पहुंची, सोहेल तनवीर रहे जीत के हीरो

अबु धाबी। मुल्तान सुल्तांस यहां जारी टी20 टूर्नामेंट पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के फाइनल में पहुंच गई है। उसने यहां सोमवार को खेले गए क्वालीफायर मुकाबले में इस्लामाबाद यूनाइटेड को 31 रन से हरा दिया। मुल्तान के कप्तान विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम पांच विकेट पर 180 रन का मजबूत स्कोर खड़ा करने में सफल रही। सोहेब मकसूद ने सर्वाधिक 59 रन की पारी खेली। उन्होंने 41 गेंदों पर सात चौके और तीन छक्के उड़ाए।

खुशदिल शाह 22 गेंदों पर पांच छक्कों की मदद से 42 रन बनाकर नाबाद रहे। जॉनसन चार्ल्स ने 21 गेंदों पर तीन चौकों व इतने की छक्कों की सहायता से 41 रन ठोके। ओपनर शान मसूद ने 22 गेंदों पर चार चौकों के सहारे 25 रन जुटाए। सोहेल तनवीर 12 रन पर अविजित लौटे। कप्तान और रिली रोसेऊ खाता भी नहीं खोल सके। फहीम अशरफ और शादाब खान ने 2-2 और आकिफ जावेद ने एक विकेट लिया। हसन अली और मोहम्मद वसीम को एक भी सफलता नहीं मिली।
जवाब में इस्लामाबाद 19 ओवर में 149 रन पर ही ढेर हो गई। ओपनर उस्मान ख्वाजा (70 रन, 40 गेंद, 9 चौके, 1 छक्का) की पारी भी काम नहीं आई। हुसैन तलत (25 रन) टीम के दूसरे हाईएस्ट स्कोरर रहे। इफ्तिखार अहमद ने 16, मोहम्मद वसीम ने 13 और विकेटकीपर मोहम्मद अखलाक व हसन अली ने 10-10 रन का योगदान दिया। कप्तान शादाब खान, ओपनर कोलिन मुनरो खाता भी नहीं खोल सके। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर ने 17 रन पर तीन विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।


ब्लेसिंग मुजारबानी को भी तीन विकेट मिले। इमरान ताहिर ने दो और इमरान खान ने एक विकेट चटकाया। उल्लेखनीय है कि पीएसएल फरवरी-मार्च में पाकिस्तान में ही हो रही थी, लेकिन कुछ खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद इसे स्थगित कर दिया था। 9 जून से यह अबु धाबी में फिर से शुरू हुई है। फाइनल 24 जून को खेला जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
एनीमिया का मतलब हमेशा आयरन की कमी नहीं, इन वजहों से भी खून में कम हो सकता है हीमोग्लोबिन
एनीमिया का मतलब हमेशा आयरन की कमी नहीं, इन वजहों से भी खून में कम हो सकता है हीमोग्लोबिन
Winter Skincare Tips: सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 6 तरीके
Winter Skincare Tips: सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 6 तरीके
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा करने के बाद क्या खाएं? अचानक भारी भोजन करना पड़ सकता है भारी
छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा करने के बाद क्या खाएं? अचानक भारी भोजन करना पड़ सकता है भारी
सर्दियों में सिर में खुजली और सफेद परत क्यों जमती है? डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में पहचानें फर्क
सर्दियों में सिर में खुजली और सफेद परत क्यों जमती है? डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में पहचानें फर्क
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
सर्दियों में बिना हीटर घर गर्म रखने के तरीके
सर्दियों में बिना हीटर घर गर्म रखने के तरीके
astrology