Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मुजीब-उर-रहमान ने जड़ा सबसे तेज अर्धशतक, तोड़ा राशिद खान का रिकॉर्ड

अफगानिस्तान के बल्लेबाज मुजीब-उर-रहमान ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। मुजीब-उर-रहमान ने पाकिस्‍तान के खिलाफ तीसरे वनडे में केवल 26 गेंद में तीन चौके और 5 छक्‍के की मदद से अर्धशतक पूरा किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 27 Aug 2023 12:24:54

मुजीब-उर-रहमान ने जड़ा सबसे तेज अर्धशतक, तोड़ा राशिद खान का रिकॉर्ड

नई दिल्ली। अफगानिस्तान तीसरे वनडे मैच में भले ही हार गई, लेकिन स्टार ऑफ स्पिनर मुजीब-उर-रहमान ने अपने बल्ले से कमाल दिखाया। मुजीब उर रहमान ने पाकिस्तानी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाते हुए अफगानिस्तान के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया। इस तूफानी पारी की बदौलत मुजीब ने हमवतन राशिद खान को पीछे छोड़ दिया।

दरअसल, 9वें नंबर के बल्लेबाज मुजीब-उर-रहमान ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। मुजीब-उर-रहमान ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में केवल 26 गेंद में तीन चौके और 5 छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। यह मुजीब उर रहमान के वनडे करियर का पहला अर्धशतक था।

गौरतलब है कि मुजीब से पहले अफगानिस्तान के लिए वनडे में सबसे तेज अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड राशिद खान के नाम दर्ज था। राशिद खान ने 27 गेंद में आयरलैंड के खिलाफ अर्धशतक जमाया था। इस लिस्ट में अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी तीसरे स्थान पर काबिज हैं। नबी ने 28 गेंद में पचास रन पूरे किए थे।

इस लिस्ट में कई खिलाड़ी शामिल

इसके अलावा शफीकउल्लाह शिनवारी (29 गेंद) और नजीबुल्लाह जदरान (29 गेंद) जैसे बल्लेबाज भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने 30 से कम गेंद में अर्धशतक जड़ा है। गौरतलब हो कि मुजीब-उर-रहमान जब क्रीज पर आए, तब अफगानिस्तान टीम का स्कोर 97/7 था। यहां से रहमान ने अपनी तूफानी पारी खेली और मैच को एकतरफा होने से बचाया।

पाकिस्तान बनी नंबर-वन टीम


पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को हराते हुए क्लीन स्वीप किया। बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तानी टीम वनडे फॉर्मेट में दुनिया की नंबर वन टीम बन गई है। 2 सितंबर को वह भारत के साथ एशिया कप में मुकाबला करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology