न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एमएस धोनी बने 'मैरिज काउंसलर'! शादी में दूल्हे को दी अनोखी सलाह, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाए लोग

धोनी एक विवाह समारोह में पहुंचे, जहां उन्होंने ऐसा मज़ाकिया अंदाज़ दिखाया कि वहां मौजूद हर कोई हंसते-हंसते लोटपोट हो गया। इस कार्यक्रम का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कैप्टन कूल अपने ही अंदाज़ में दूल्हे को शादीशुदा ज़िंदगी के टिप्स देते नज़र आ रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 26 Jul 2025 12:56:36

एमएस धोनी बने 'मैरिज काउंसलर'! शादी में दूल्हे को दी अनोखी सलाह, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाए लोग

क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद एमएस धोनी का जलवा कम नहीं हुआ है। मैदान से बाहर भी वो अपने अंदाज़ से लोगों का दिल जीतते रहते हैं। इस बार धोनी एक विवाह समारोह में पहुंचे, जहां उन्होंने ऐसा मज़ाकिया अंदाज़ दिखाया कि वहां मौजूद हर कोई हंसते-हंसते लोटपोट हो गया। इस कार्यक्रम का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 'कैप्टन कूल' अपने ही अंदाज़ में दूल्हे को शादीशुदा ज़िंदगी के टिप्स देते नज़र आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में धोनी स्टेज पर कपल के साथ खड़े दिखते हैं और दूल्हे उत्कर्ष के साथ मज़ाक करते हुए कहते हैं, "कुछ लोगों को आग से खेलना पसंद होता है, और ये उन्हीं में से एक हैं।" उन्होंने आगे कहा, "ये मायने नहीं रखता कि आपने वर्ल्ड कप जीता है या नहीं, शादी के बाद सभी पतियों की हालत एक जैसी होती है।" धोनी की यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी मेहमान हंसने लगे और माहौल हल्का-फुल्का बन गया।

इसके बाद उन्होंने उत्कर्ष की तरफ इशारा करते हुए कहा कि अगर तुम्हें कोई गलतफहमी है, तो याद रखो, 'तुम्हारी वाली भी अलग नहीं है।' इसी बात पर उत्कर्ष ने खुद भी मज़ाक में कहा, "मेरी वाली अलग नहीं है," और फिर हंसी का फव्वारा फूट पड़ा। इस पूरे मजेदार पल को कैमरे में कैद कर लिया गया और सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही यह वीडियो वायरल हो गया।

एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी की शादी को इस साल 15 साल पूरे हो चुके हैं। उन्होंने 4 जुलाई 2010 को साक्षी सिंह से विवाह किया था, और दोनों की एक प्यारी बेटी जीवा भी है। हाल ही में इस जोड़ी ने अपनी 15वीं वेडिंग एनिवर्सरी धूमधाम से मनाई थी। धोनी की बात करें तो उन्हें हाल ही में आईपीएल 2025 के दौरान देखा गया था, जब वह ऋतुराज गायकवाड़ की अनुपस्थिति में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी करते नजर आए थे।

भले ही धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं, लेकिन उनके फैंस के लिए उनका हर एक कदम अब भी सुर्खियों में बना रहता है। इस बार उनका ‘मैरिज काउंसलर’ वाला अंदाज़ सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है, और एक बार फिर साबित हो गया कि मैदान के बाहर भी धोनी का ह्यूमर और सहजता उन्हें खास बनाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत