न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टी20आई में बतौर कप्तान रोहित के नाम सबसे ज्यादा छक्के, बाबर आजम के दो रिकॉर्ड की बराबरी की

रोहित शर्मा ने इस दौरान 69 गेंदों पर 8 छक्के और 11 चौकों की मदद से 121 रन की पारी खेलते हुए बतौर कप्तान टी20आई में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कमाल किया और अपनी पारी के दम पर बाबर आजम के इन दो रिकॉर्ड्स की भी बराबरी कर ली।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 18 Jan 2024 4:37:28

टी20आई में बतौर कप्तान रोहित के नाम सबसे ज्यादा छक्के, बाबर आजम के दो रिकॉर्ड की बराबरी की

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20आई सीरीज के आखिरी मैच में बेंगलुरु में अपना रौद्र रूप दिखाया। एक वक्त पर टीम इंडिया के 22 रन पर 4 विकेट गिर गिए थे, लेकिन इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा और रिंकू सिंह ने गजब की बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को 212 रन तक पहुंचा दिया। रोहित शर्मा ने इस दौरान 69 गेंदों पर 8 छक्के और 11 चौकों की मदद से 121 रन की पारी खेलते हुए बतौर कप्तान टी20आई में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कमाल किया और अपनी पारी के दम पर बाबर आजम के इन दो रिकॉर्ड्स की भी बराबरी कर ली।

रोहित ने बाबर आजम के दो रिकॉर्ड की बराबरी की

इस मैच में भारत को दो बार खेले गए सुपर ओवर के बाद जीत मिली और रोहित शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। टी20आई में कप्तान के रूप में रोहित शर्मा को छठी बार यह सम्मान हासिल हुआ और उन्होंने बाबर आजम और इयोन मोर्गन की बराबरी कर ली। रोहित शर्मा से पहले बाबर आजम और इयोन मोर्गन ने टी20आई में बतौर कप्तान 6-6 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता था।

कप्तान के रूप में T20I में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच खिताब जीतने वाले प्लेयर (पूर्ण सदस्य)

6 – रोहित शर्मा (55 मैच)

6- बाबर आजम (71)

6 – इयोन मोर्गन (72)

T20I में कप्तान के रूप में सर्वाधिक शतक

इस मैच में रोहित शर्मा ने अपने टी20आई क्रिकेट करियर का 5वां शतक लगाया, लेकिन बतौर कप्तान यह क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में उनका तीसरा शतक था। इस तरह से उन्होंने बाबर आजम की बराबरी कर ली जिन्होंने उनसे पहले टी20आई में बतौर कप्तान 3 शतक लगाए थे।

3 – रोहित शर्मा

3- बाबर आजम

T20I में बतौर कप्तान रोहित के नाम सबसे ज्यादा छक्के

कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा अब टी20आई में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए और उन्होंने इयोन मोर्गन को पीछे छोड़ दिया। टी20आई में रोहित शर्मा के नाम पर एक कप्तान के रूप में 90 छक्के दर्ज हो गए जबकि मोर्गन ने कुल 86 छक्के जड़े थे।

एक कप्तान के रूप में T20I में सर्वाधिक छक्के

90 छक्के – रोहित शर्मा

86 छक्के – इयोन मोर्गन

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल