न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपनी ही टीम को रोहित शर्मा से डराया मोंटी पनेसर ने, बताया स्पिन पिचों का डॉन ब्रैडमैन

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के तहत यह टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने रोहित शर्मा को स्पिन पिचों का डॉन ब्रैडमैन करार दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 09 Jan 2024 5:41:29

अपनी ही टीम को रोहित शर्मा से डराया मोंटी पनेसर ने, बताया स्पिन पिचों का डॉन ब्रैडमैन

25 जनवरी से शुरू होने जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले ही इंग्लैंड की टीम भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से डरी हुई नज़र आ रही है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम करीब डेढ़ महीने के लंबे दौरे पर भारत आने वाली है और यह टेस्ट सीरीज काफी रोमांचक होने वाली है। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के तहत यह टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने रोहित शर्मा को स्पिन पिचों का डॉन ब्रैडमैन करार दिया है। पनेसर का कहना है कि अगर इंग्लैंड की टीम रोहित शर्मा को जल्दी आउट करने में कामयाब नहीं होती है तो फिर उसके लिए टेस्ट सीरीज जीतने का कोई चांस नहीं है।

2012-13 में इंग्लैंड की टीम भारतीय जमीन पर सीरीज जीतने में कामयाब रही थी। इस जीत का श्रेय पनेसर और स्वॉन को दिया जाता है। स्वॉन सीरीज में 20 विकेट लेने में कामयाब रहे थे, जबकि पनेसर को 17 विकेट हासिल हुए थे। हालांकि इंग्लैंड की टीम में अब स्वॉन और पनेसर के लेवल के स्पिनर नज़र नहीं आ रहे हैं। इसी वजह से पनेसर ने इंग्लैंड टीम को चेताया है।

हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में जब मोंटी से पूछा गया कि भारतीय बल्लेबाज स्पिन के खिलाफ दमदार खेल दिखाते हैं, लेकिन टर्निंग पिचों पर उनको कुछ दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है, क्या आपको लगता है कि मौजूदा भारतीय बल्लेबाज स्पिन के खिलाफ अच्छी बैटिंग करते हैं? इस पर उन्होंने कहा, 'भारतीय बल्लेबाज टर्निंग बॉल के खिलाफ आक्रामक होकर खेलते हैं, वह कुछ ज्यादा ही निडर होकर खेलते हैं। भारत के लिए जो सबसे अहम होंगे वो होंगे रोहित शर्मा। रोहित शर्मा टर्निंग पिचों के ब्रैडमैन हैं। उनके रिकॉर्ड अविश्वसनीय हैं। पूरी सीरीज के दौरान इंग्लैंड को रोहित शर्मा को जल्द आउट करना होगा। अगर इंग्लैंड रोहित को शांत रख पाया तो भारत को प्लान बी पर जाना होगा, इसके बाद आप युवा बैटर्स पर दबाव बना सकते हैं। यह बहुत अहम होगा।'

आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भारत और इंग्लैंड दोनों के लिए ही यह सीरीज बेहद अहम है। अगर इंग्लैंड इस सीरीज को जीतने में कामयाब नहीं हो पाती है तो फिर उसके लिए फाइनल में पहुंचने की संभावना नहीं के बराबर रह जाएगी। भारत के साथ भी ऐसी ही स्थिति है। भारत को फाइनल की रेस में बने रहने के लिए हर हाल में इस सीरीज में जीत हासिल करनी होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल