न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुरस्कार पाने के बाद बोले मोहम्मद शमी, कर सकते हैं इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से वापसी

शमी ने बताया कि उनकी टखने की चोट की रिकवरी अच्छे से हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 25 जनवरी से शुरू होने वाली भारत की आगामी 5 टेस्ट मैचों की सीरीज से मैदान पर वापसी की उम्मीद भी जताई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 09 Jan 2024 5:41:29

पुरस्कार पाने के बाद बोले मोहम्मद शमी, कर सकते हैं इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से वापसी

अर्जुन अवॉर्डी भारत के स्टार पेसर मोहम्मद शमी ने अपनी चोट को लेकर खुद बड़ा अपडेट दिया है। शमी ने बताया कि उनकी टखने की चोट की रिकवरी अच्छे से हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 25 जनवरी से शुरू होने वाली भारत की आगामी 5 टेस्ट मैचों की सीरीज से मैदान पर वापसी की उम्मीद भी जताई है। शमी ने बताया कि अभी थोड़ी अकड़न है। हालांकि उन्होंने अभ्यास करना शुरू कर दिया है। वह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में फिर से शामिल होने के लिए तैयार होंगे।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मोहम्मद शमी टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले ठीक हो जाएंगे। मोहम्मद शमी ने कहा, ''मेरे टखने में दिक्कत थी, लेकिन अब मैं ठीक हूँ। नेशनल क्रिकेट एकेडमी में मैं अपनी फिटनेस पर काम कर रहा हूं। एनसीए के मेडिकल एक्सपर्ट्स मेरी फिटनेस से खुश हैं।''

भारत में खेले गए वर्ल्ड कप के बाद से ही मोहम्मद शमी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। शमी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में जगह मिली थी। लेकिन फिटनेस पर डॉक्टर्स से हरी झंडी नहीं मिलने के चलते वो सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए। शमी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के बारे में बात की है। शमी ने कहा, ''भारत ने दूसरे टेस्ट में कमाल का प्रदर्शन किया। गेंदबाजी डिपार्टमेंट में हर किसी ने अहम योगदान दिया। भारत की तरफ से सीरीज में कमबैक जोरदार रहा।''

अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाने पर कही ये बात

शमी ने चोट के चलते दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाने पर कहा कि हमने दूसरे टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन किया। सभी ने योगदान दिया और हमारा गेंदबाजी प्रयास शानदार था। दुर्भाग्य से चोट के कारण मैं इसमें नहीं खेल सका, लेकिन मैं जल्द ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करना चाहता हूं। उम्मीद है, आप मुझे इंग्लैंड के खिलाफ एक्शन में वापस देख सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल