न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोहम्मद शमी टेस्ट सीरीज और दीपक चाहर वनडे सीरीज से हुए बाहर, BCCI ने घोषित किया रिप्लेसमेंट

रविवार 17 दिसम्बर से भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए मैदान पर उतरने वाला है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 16 Dec 2023 1:30:08

मोहम्मद शमी टेस्ट सीरीज और दीपक चाहर वनडे सीरीज से हुए बाहर, BCCI ने घोषित किया रिप्लेसमेंट

रविवार 17 दिसम्बर से भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए मैदान पर उतरने वाला है। वनडे सीरीज की शुरूआत होने से पहले ही टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने भारतीय टीम से अपना नाम वापस ले लिया है। वहीं टेस्ट सीरीज से मोहम्मद शमी बाहर हो गए हैं।

बीसीसीआई ने जानकारी दी है कि दीपक चाहर ने बोर्ड को इस बात की जानकारी दी है कि परिवार में मेडिकल इमरजेंसी की वजह से वे इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। बीसीसीआई ने दीपक चाहर के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। दीपक चाहर की जगह वनडे टीम में आकाश दीप को जगह मिली है।

दूसरी ओर मोहम्मद शमी की टेस्ट सीरीज में भागीदारी फिटनेस पर निर्भर थी, लेकिन बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उनको खेलने की मंजूरी नहीं दी है। यही कारण है कि तेज गेंदबाज को दो टेस्ट मैचों से बाहर कर दिया गया है। मोहम्मद शमी आखिरी बार वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेलने उतरे थे। इसके बाद से वे आराम कर रहे हैं।

भारत की वनडे टीम

केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और आकाश दीप।

वनडे के दो मैचों में शामिल नहीं होंगे श्रेयस अय्यर

बीसीसीआई ने ये भी जानकारी दी है कि जोहान्सबर्ग में 17 दिसंबर को खेले जाने वाले पहले वनडे मैच के बाद श्रेयस अय्यर दो मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी करेंगे और वे आखिरी दो वनडे मैचों में सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। वे इंटर स्क्वॉड गेम में खेलते हुए नजर आएंगे। भारत की टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़, बैटिंग कोच विक्रम राठौर, बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे और फील्डिंग कोच टी दिलीप सीधे टेस्ट टीम की निगरानी करेंगे और इंटर स्क्वॉड मैच के जरिए टेस्ट सीरीज की तैयारी कराएंगे। केएल राहुल की वनडे टीम को भारत ए के कोचिंग स्टाफ द्वारा असिस्ट किया जाएगा, जिसमें बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक, गेंदबाजी को राजीब दत्ता और फील्डिंग कोच अजय रात्रा शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल