न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सजदा विवाद पर अब तोड़ी मोहम्मद शमी ने चुप्पी, जिसे दिन मुझे सजदा करना होगा, मैं ठाठ से करूंगा

अब जाकर शमी ने ‘सजदा’ विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। शमी ने कहा कि मुझे जिस दिन सजदा करना होगा, मैं ठाठ से करूंगा, मुझे इससे कोई रोक नहीं सकता। इस तरह शमी ने पाकिस्तानी ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 14 Dec 2023 3:10:23

सजदा विवाद पर अब तोड़ी मोहम्मद शमी ने चुप्पी, जिसे दिन मुझे सजदा करना होगा, मैं ठाठ से करूंगा

एक दिवसीय विश्व कप प्रतियोगिता में शुरूआती 4 मैचों में टीम इंडिया से बाहर रहे मोहम्मद शमी ने आखिरी के 7 मैचों में खेलते हुए 24 विकेट लेकर स्वयं को विश्व का श्रेष्ठ पेसर साबित किया था। विश्व कप के बाद मोहम्मद शमी का चयन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने वाली टीम में किया गया है। अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शमी का चयन तो किया गया है, लेकिन वह खेलेंगे या नहीं ये उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। वह फिलहाल चोट से जूझ रहे हैं। वर्ल्ड कप में शमी ने शानदार गेंदबाजी की थी और वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी थे। उस दौरान शमी ने 5 विकेट हॉल भी किए थे। अब जाकर शमी ने ‘सजदा’ विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। शमी ने कहा कि मुझे जिस दिन सजदा करना होगा, मैं ठाठ से करूंगा, मुझे इससे कोई रोक नहीं सकता। इस तरह शमी ने पाकिस्तानी ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

दरअसल, वर्ल्ड कप 2023 के तहत श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में मोहम्मद शमी ने 5 विकेट हॉल किया और फिर अपने घुटनों के बल मैदान में बैठ गए थे। इसको लेकर पाकिस्तानी ट्रोलर्स ने उन्हें खूब ट्रोल किया। ट्रोलर्स का कहना था कि मोहम्मद शमी सजदा करना चाहते थे, लेकिन डर के मारे उन्होंने ऐसा नहीं किया। शमी ने वर्ल्ड कप के पहले चार मैच बेंच पर गुजारे थे और 7 मैचों में ही सर्वाधिक 24 विकेट चटका डाले।

शमी ने सजदा विवाद को लेकर दिया बयान

शमी ने अब एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि यदि मैं सजदा करना भी चाहूं तो मुझे ऐसा करने से कौन रोकेगा? मुझे सजदा करना ही होगा, तो करूंगा.. इसमें क्या दिक्कत है? मुझे मुसलमान और भारतीय होने पर गर्व है। इसमें क्या दिक्कत है? मुझे अगर सजदे के लिए किसी से इजाजत मांगनी हो तो मुझे इस देश में क्यों रहना चाहिए? क्या इससे पहले कभी मैंने 5 विकेट लेने के बाद ये किया है? मैं कई बार 5 विकेट ले चुका हूं। आप मुझे बताएं कि आपको कहां सजदा करना है, मैं वहीं जाकर करूंगा।

थकने के कारण बैठा था घुटने के बल

शमी ने बताया कि श्रीलंका के खिलाफ उस मैच में वह अपना 200 प्रतिशत एफर्ट लगाते हुए गेंदबाजी कर रहे थे। इसलिए थककर घुटनों के बल बैठे थे। शमी ट्रोलर्स को लेकर कहा कि ऐसे लोग किसी के नहीं होते, उन्हें सिर्फ विवाद खड़ा करना होता है। मेरा मानना है कि जो लोग इस तरह की बातें बनाते हैं उनके पास कोई और काम नहीं होता है।

शमी को अर्जुन अवॉर्ड से किया जा सकता है सम्मानित

वर्ल्ड कप में दमदार प्रदर्शन की वजह से मोहम्मद शमी को इस साल अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा सकता है। आईपीएल में गुजरात टाइटंस के इस गेंदबाज ने भारत के लिए अभी तक क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। अब वह भारतीय टीम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से वापसी करेंगे। इस सीरीज का पहला टेस्ट बॉक्सिंग-डे यानी 26 दिसंबर से खेला जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत