न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टीम इंडिया से बाहर हैं मोहम्मद शमी, तोड़ी चुप्पी, “मैं फिट हूं और देश के लिए किसी भी फॉर्मेट में खेलने को तैयार”

शमी ने आखिरी बार भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेला था और उसके बाद से वे किसी भी अंतरराष्ट्रीय मैच में दिखाई नहीं दिए। अब लंबे इंतजार के बाद, शमी ने खुद इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 09 Oct 2025 1:01:25

टीम इंडिया से बाहर हैं मोहम्मद शमी, तोड़ी चुप्पी, “मैं फिट हूं और देश के लिए किसी भी फॉर्मेट में खेलने को तैयार”

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय लगातार एक के बाद एक फॉर्मेट में क्रिकेट खेल रही है — एशिया कप के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मुकाबले। लेकिन इन सभी टीमों में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम न होना लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। शमी ने आखिरी बार भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेला था और उसके बाद से वे किसी भी अंतरराष्ट्रीय मैच में दिखाई नहीं दिए। अब लंबे इंतजार के बाद, शमी ने खुद इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

मैं किसी भी फॉर्मेट में खेलने को तैयार हूं

शमी ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कहा कि वे पूरी तरह फिट हैं और भारत के लिए दोबारा खेलने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, “टीम में कौन चुना जाएगा, यह मेरे हाथ में नहीं है। मेरा काम है खुद को फिट रखना और मेहनत करते रहना। अगर मुझे मौका मिलता है तो मैं किसी भी फॉर्मेट में देश के लिए खेलने के लिए हमेशा तैयार हूं।”

उन्होंने यह भी बताया कि वे लगातार नेट्स में अभ्यास कर रहे हैं और अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। शमी के मुताबिक, चयन की जिम्मेदारी पूरी तरह से बीसीसीआई और सेलेक्शन कमेटी की है, और वे उनके फैसले का सम्मान करते हैं।

शमी ने फिटनेस पर दिया अपडेट

पिछले कुछ समय से मोहम्मद शमी की फिटनेस को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही थीं। इस पर उन्होंने साफ कहा कि, “मेरी फिटनेस को लेकर कोई समस्या नहीं है। मैं रिहैब पूरा कर चुका हूं और अब पूरी तरह मैच फिट हूं। अगर चयनकर्ता मुझे बुलाते हैं तो मैं मैदान पर उतरने को तैयार हूं।”

शुभमन गिल को कप्तान बनाने पर बोले शमी

हाल ही में रोहित शर्मा से वनडे टीम की कप्तानी हटाकर शुभमन गिल को सौंपी गई है। इस फैसले पर भी मोहम्मद शमी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “यह फैसला पूरी तरह से बीसीसीआई, सेलेक्शन कमेटी और कोचिंग स्टाफ का है। शुभमन गिल ने इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में और आईपीएल में शानदार कप्तानी की थी। उनके पास अच्छा अनुभव है और मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।”

शमी के इन बयानों के बाद यह तो स्पष्ट हो गया है कि वे फिट हैं और टीम में वापसी के लिए उत्सुक भी। अब देखना होगा कि आने वाली सीरीज या किसी बड़े टूर्नामेंट में बीसीसीआई उन्हें फिर से ब्लू जर्सी में उतरने का मौका देती है या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत