न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोहम्मद शमी की फिर से धमाकेदार गेंदबाजी, 13 रन देकर झटके 4 विकेट, बंगाल ने आसानी से जीता मुकाबला

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मोहम्मद शमी की धमाकेदार गेंदबाजी, 13 रन पर चार विकेट से बंगाल की बड़ी जीत। हार्दिक पंड्या और अन्य टीमों के मुकाबलों का पूरा अपडेट पढ़ें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Dec 2025 8:38:21

मोहम्मद शमी की फिर से धमाकेदार गेंदबाजी, 13 रन देकर झटके 4 विकेट, बंगाल ने आसानी से जीता मुकाबला

भारतीय टीम से बाहर चल रहे अनुभवी तेज़ गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप सी मैच में बंगाल की जीत में अहम भूमिका निभाई। शमी ने मात्र 13 रन दे कर 4 विकेट झटके, जिससे बंगाल ने सेना को सात विकेट से हराकर अपनी पांच मैचों में चौथी जीत दर्ज की।

अभिमन्यु ईश्वरन की अगुआई वाली बंगाल की टीम अब 16 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है और नॉकआउट में अपनी जगह पक्की करने की ओर बढ़ रही है। ईश्वरन ने 37 गेंद में 58 रन की धुआंधार पारी खेली, वहीं अभिषेक पोरेल ने 29 गेंद में 56 रन बनाकर उनके साथ दूसरे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी की। इसके दम पर बंगाल ने 166 रन के लक्ष्य को सिर्फ 15.1 ओवर में हासिल कर लिया।

मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शमी ने सेना की टीम को 165 रन पर ही समेट दिया। उनके अलावा आकाशदीप ने 27 रन खर्च कर तीन विकेट लिए, जबकि ऋतिक चटर्जी ने 32 रन देकर दो विकेट झटके।

हार्दिक पंड्या की गेंदबाजी ने दिलाई जीत

चोट से लौटकर तेजतर्रार पारी खेलने वाले हार्दिक पंड्या ने इस बार गेंद से प्रभावित किया। उन्होंने चार ओवर में मात्र 16 रन देकर एक विकेट हासिल किया, जिससे उनकी टीम बड़ौदा ने गुजरात को आठ विकेट से मात दी।

गुजरात की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.1 ओवर में सिर्फ 73 रन पर सिमट गई। केवल दो बल्लेबाज दोहरे अंक तक पहुँच पाए। बड़ौदा की ओर से राज लिम्बानी ने पाँच रन खर्च कर तीन विकेट लिए। बड़ौदा ने इसके जवाब में 6.4 ओवर में दो विकेट खोकर 74 रन बनाकर जीत दर्ज की। हार्दिक ने 6 गेंद में 10 रन बनाकर टीम को आसान जीत दिलाई।

हार्दिक अब छह दिसंबर को कटक के लिए रवाना होंगे, जहां वे नौ दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैच की टी20 श्रृंखला में भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे।

अन्य मुकाबलों के नतीजे

ग्रुप मैच में हरियाणा ने तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज (44 रन पर तीन विकेट) और अनुज ठकराल (31 रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर हिमाचल प्रदेश को सात विकेट से हराया। हिमाचल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 176 रन बनाए थे। हरियाणा ने 18 ओवर में लक्ष्य हासिल किया, जिसमें यशवर्धन दलाल नाबाद 76 रन बनाकर नायक बने। उनकी पारी में सात चौके और चार छक्के शामिल थे।

पंजाब ने भी एकतरफा मुकाबले में पुडुचेरी को 54 रन से हराया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सलील अरोड़ा (44) और अभिषेक शर्मा (34) की मदद से पांच विकेट पर 192 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। पुडुचेरी की टीम 18.4 ओवर में 138 रन पर आउट हो गई। पुडुचेरी की ओर से सिदाक सिंह ने सर्वाधिक 61 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाजों का सहयोग न मिलने से टीम हार गई। पंजाब की तरफ से अभिषेक ने 23 रन देकर तीन विकेट झटके।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत