न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब इस पूर्व क्रिकेटर ने उठाए कोहली की कप्तानी पर सवाल, जानें-पंत के पॉजिटिव आने पर गांगुली का रिएक्शन

विराट कोहली अपनी बल्लेबाजी से तो बड़ों-बड़ों का दिल जीत चुके हैं, लेकिन कप्तानी में उन्हें काफी-कुछ साबित करना है। बतौर कप्तान अभी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 16 Jul 2021 12:00:57

अब इस पूर्व क्रिकेटर ने उठाए कोहली की कप्तानी पर सवाल, जानें-पंत के पॉजिटिव आने पर गांगुली का रिएक्शन

विराट कोहली अपनी बल्लेबाजी से तो बड़ों-बड़ों का दिल जीत चुके हैं, लेकिन कप्तानी में उन्हें काफी-कुछ साबित करना है। बतौर कप्तान अभी तक उनके खाते में एक भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं आई है। हालांकि पिछले महीने उनके पास एक बेहतरीन मौका आया था, लेकिन वे चूक गए। साउथम्पटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम इंडिया को आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

इसके बाद कोहली की कप्तानी फिर से सवालों के घेरे में आ गई। अब एक और पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भी कोहली की कप्तानी को लेकर सवाल उठाए हैं। चुस्त-दुरुस्त फील्डर रहे कैफ का मानना है कि कोहली की कप्तानी में फैसले लेने की कमी साफ झलकती है और स्पष्टता की कमी है।

खिलाड़ी के पिछले प्रदर्शन को महत्व नहीं देते कोहली : कैफ

कैफ के अनुसार मौजूदा टीम इंडिया में चयन कैसे होता है, इसकी तस्वीर साफ नहीं है। कैफ ने एक हिंदी न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि कोहली का यही तरीका है और वे खिलाड़ी के पिछले प्रदर्शन को ज्यादा महत्व नहीं देते हैं। कोहली मौजूदा वक्त में ज्यादा फॉर्म में चल रहे खिलाड़ी को अंतिम एकादश में रखते हैं। इसलिए सूर्य कुमार यादव और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों को मौका मिल रहा है। कुछ भी हो, लेकिन आखिर में ये देखा जाएगा कि कोहली आईसीसी की कितनी ट्रॉफियां जीतते हैं।

गांगुली ने इसलिए लिया यूरो कप और विंबलडन का नाम

इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने के लिए गए बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज और विकेटकीपर ऋषभ पंत के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद खलबली मच गई है। डब्ल्यूटीसी का फाइनल खत्म होने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में लंबा समय होने से बीसीसीआई ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को तीन सप्ताह का ब्रेक दे दिया था। इस दौरान अधिकतर खिलाड़ी अकेले या परिवार के साथ भीड़ में घूमने को निकल पड़े।

इसी का नतीजा रहा कि पंत कोरोना की चपेट में आ गए। क्रिकेटनेक्स्ट वेबसाइट ने जब इस बारे में जब बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमने इंग्लैंड में यूरो कप और विंबलडन देखा। नियम बदल गए हैं (मैदान के अंदर दर्शकों को आने की अनुमति है)। पंत छुट्टी पर थे और हर समय मास्क पहनना शारीरिक रूप से असंभव था। चिंता न करें, वे जल्द ठीक हो जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत