न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दूसरा टेस्ट खेलेंगे हरफनमौला मोईन अली! जहीर खान के हिसाब से नॉटिंघम में ये थे मैन ऑफ द मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा। हालांकि इंग्लैंड भाग्यशाली रहा जो बरसात ने उसकी तय हार बचा ली। बेन ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 10 Aug 2021 8:38:02

दूसरा टेस्ट खेलेंगे हरफनमौला मोईन अली! जहीर खान के हिसाब से नॉटिंघम में ये थे मैन ऑफ द मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा। हालांकि इंग्लैंड भाग्यशाली रहा जो बरसात ने उसकी तय हार बचा ली। बेन स्टोक्स के सीरीज से ठीक पहले अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक लेने से इंग्लैंड को वहां एक ऑलराउंडर की कमी काफी खली। लॉर्ड्स में 12 अगस्त से होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने मोईन अली को टीम से जोड़ लिया है। माना जा रहा है कि उन्हें अंतिम एकादश में भी रखा जाएगा। बाएं हाथ के बल्लेबाज मोईन मध्यक्रम में खेलने के साथ उपयोगी ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। ऐसे में वे मेजबान टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के एक बयान के अनुसार 34 वर्षीय मोईन ने मंगलवार को टीम के साथ अभ्यास किया।

मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने दिए थे बदलाव के संकेत

उल्लेखनीय है कि कप्तान जो रूट को छोड़कर इंग्लैंड का शीर्ष क्रम पिछले कुछ समय से संघर्ष कर रहा है। मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने लगातार खराब प्रदर्शन की स्थिति में टीम में बदलाव करने के संकेत दिए थे। सिल्वरवुड ने सोमवार को कहा था कि स्टोक्स और क्रिस वोक्स की गैरमौजूदगी में मोईन को वापस बुलाने पर विचार किया जा रहा है। हम जानते हैं कि वे शानदार क्रिकेटर हैं और अभी ‘द हंड्रेड’ में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं भले ही यह अलग तरह का फॉर्मेट है। मोईन ने अपना आखिरी टेस्ट फरवरी में भारत के खिलाफ ही खेला था। उसमें उन्होंने आठ विकेट चटकाने के साथ आतिशी पारी भी खेली थी।

जहीर ने कहा, मैं बुमराह को मैन ऑफ द मैच चुनूंगा क्योंकि…

नॉटिंघम में खेले पहले टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी के लिए जो रूट को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। उन्होंने शानदार शतकीय पारी सहित कुल 174 रन बनाकर टीम की मैच में वापसी कराई थी। हालांकि भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान का मानना है कि मैन ऑफ द मैच अवार्ड के हकदार जसप्रीत बुमराह थे, क्योंकि वे मैच के एकमात्र विनर हैं। तेज गेंदबाज बुमराह ने पहली पारी में 4 व दूसरी में 5 विकेट चटकाए थे।

जहीर ने कहा कि मैं बुमराह को मैन ऑफ द मैच के लिए चुनूंगा क्योंकि पहली ही गेंद से उन्होंने मैच का टोन सेट कर दिया था। हालांकि रूट ने दूसरी पारी के दौरान शानदार प्रदर्शन किया और टीम को उस स्थिति में पहुंचाया जहां से इंग्लैंद जीत भी सकता था। फिर भी बुमराह इस मैच के एकमात्र विनर हैं। इंग्लैंंड के निचले क्रम के बल्लेाबाज बुमराह की यॉर्कर के सामने ज्यादा देर नहीं टिक पाए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत