3 No Ball in a Row by @realshoaibmalik
शोएब मलिक: 1 ओवर में 3 नोबॉल 18 रन
RIP PAKISTAN CRICKET 💔#ShoaibMalikMarriage #ShoaibMalik #PakistanCrick
41 साल के शोएब मलिक ने पारी का चौथा ओवर किया, जिसमें उन्होंने 3 नोबॉल फेंकी। ओवर की आखिरी गेंद पर मलिक ने लगातार 2 नोबॉल फेंकी। दूसरी बार में नोबॉल पर चौका भी लगा। जबकि आखिर में फ्रीहिट पर छक्का लगा। इस तरह मलिक ने मैच में सिर्फ एक ओवर किया, जिसमें 18 रन लुटा दिए।
मलिक ने अपने ओवर की शुरुआती 5 बॉल पर सिर्फ 6 ही रन दिए थे। मगर उन्होंने आखिरी बॉल पर लगातार दो नोबॉल करते हुए एक चौका और एक छक्का खाया। इस तरह आखिरी बॉल पर मलिक ने 12 रन लुटा दिए। इसको लेकर वो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुए थे, तब फैन्स ने मैच फिक्सिंग को लेकर जांच की मांग की थी। आखिर में खुलना टाइगर्स ने 18 ओवर में ही 2 विकेट गंवाकर मैच जीत लिया था।
शोएब मलिक का ऐसा रहा है क्रिकेट करियर
35 टेस्ट, 1898 रन, 32 विकेट
287 वनडे, 7534 रन, 158 विकेट
124 T20I, 2435 रन, 28 विकेट
















