न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वनडे क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं मिचेल स्टार्क, IPL में जारी रहेगा खेलना, आस्ट्रेलिया को लगेगा झटका

ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने संकेत दिए हैं कि वह कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ क्रिकेट खेलने के लिए वनडे फॉर्मेट से संन्यास ले सकते हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 28 May 2024 8:00:14

वनडे क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं मिचेल स्टार्क, IPL में जारी रहेगा खेलना, आस्ट्रेलिया को लगेगा झटका

ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने संकेत दिए हैं कि वह कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ क्रिकेट खेलने के लिए वनडे फॉर्मेट से संन्यास ले सकते हैं। आईपीएल में लंबे समय के बाद मिचेल स्टार्क की वापसी शानदार रही, जिसका समापन कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खिताबी जीत के साथ हुआ। इससे पहले वह लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को प्राथमिकता देते रहे। हालांकि अब स्टार्क का इस कैश-रिच लीग में फिर से शामिल होने का निर्णय सफल रहा और अब वह अपनी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं को बदलने पर विचार कर रहे हैं।

स्टार्क ने कहा, “पिछले 9 साल मैंने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट को दिए हैं। जब क्रिकेट से समय मिलता था, तब मैं वह समय अपनी पत्नी और परिवार को देता था। लेकिन अब मैं अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हूं और फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना चाहता हूं। वनडे विश्व कप अभी बहुत दूर है, तो मैं एक फॉर्मेट को छोड़ भी सकता हूं।” मिचेल स्टार्क ने इससे पहले सिर्फ़ दो बार 2014 और 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आईपीएल खेला था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए ख़ुद को तरोताजा रखने के लिए वह आईपीएल नहीं खेल रहे थे। 2009 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के बाद स्टार्क ने अभी तक सिर्फ 137 टी20 खेले हैं।

स्टार्क ने आगे कहा, “मैंने इस आईपीएल सीजन का पूरा लुत्फ़ उठाया। इसके बाद हमें विश्व कप खेलना है, जिसका अपना लाभ है। इस लीग में दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ और खिलाफ खेलने के बाद आप विश्व कप के लिए भी तैयार होते हैं। “इस तरह यह विश्व कप की तैयारियों का भी एक हिस्सा है। मुझे नहीं पता कि अगले साल का क्या शेड्यूल है, लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि मैं फिर से कोलकाता के लिए टूर्नामेंट खेलता नज़र आऊंगा।” स्टार्क को इस साल कोलकाता ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था और वह आईपीएल नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे।

प्लेऑफ में स्टार्क का प्रदर्शन महत्वपूर्ण था। सीजन की खराब शुरुआत के बावजूद, जहां उन्होंने अपने पहले दो मैचों में बिना कोई विकेट लिए 100 रन दिए, स्टार्क केकेआर के दोनों प्लेऑफ मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच रहे, जो कि आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ। स्टार्क ने क्वालिफायर-1 में हैदराबाद के खिलाफ ही 34 रन देकर 3 विकेट लिए थे और फिर फाइनल में उन्होंने 14 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल