न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MI V/s RCB: विराट कोहली की इन बातों ने जीता दर्शकों का दिल, वायरल हुआ वीडियो

MI इस मैच का विजेता बना लेकिन इस मैच के असली हीरो विराट कोहली रहे, जिन्होंने अपने अंदाज में न सिर्फ बल्लेबाजी की अपितु उन्होंने दर्शकों का भी भरपूर मनोरंजन किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 12 Apr 2024 11:35:53

MI V/s RCB: विराट कोहली की इन बातों ने जीता दर्शकों का दिल, वायरल हुआ वीडियो

गुरुवार को IPL 2024 सीरीज में मुम्बई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर बेंगलूरू के खिलाफ मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच खेला गया, जिसमें मुम्बई इंडियंस से बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। यह सही है कि MI इस मैच का विजेता बना लेकिन इस मैच के असली हीरो विराट कोहली रहे, जिन्होंने अपने अंदाज में न सिर्फ बल्लेबाजी की अपितु उन्होंने दर्शकों का भी भरपूर मनोरंजन किया। सोशल मीडिया पर विराट कोहली की कुछ वीडियो क्लिप वायरल हुई हैं, जिनमें वे पूरी तरह से खेल भावना को दर्शाते नजर आ रहे हैं।

इस मैच के दौरान विराट कोहली ने रोहित शर्मा के साथ थोड़ी बहुत मसखरी की तो वहीं मैच के बाद हार्दिक पांड्या को गले भी लगाया। कोहली ने मैच के दौरान हार्दिक पांड्या के खिलाफ हूटिंग कर रहे फैंस को भी आग्रह किया कि वो ऐसा ना करें। इन सभी घटनाओं के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब प्यार बटोर रहे हैं।

रोहित शर्मा से मसखरी करने का वीडियो मुंबई इंडियंस की पारी के दूसरे ओवर का है। ओवर के बीच जब कोहली अपनी फील्डिंग पोजिशन चेंज कर रहे थे, तब वह रोहित शर्मा को उंगली करके आए। रोहित इस दौरान देख रहे थे कि कौन उन्हें छूकर गया है। फिर हिटमैन ने उन्हें 'थंप्स अप' किया।

इसके बाद कोहली को हार्दिक पांड्या के खिलाफ हो रही हूटिंग को भी रोकते हुए देखा गया। कोहली फैंस से यह कहते हुए देखे गए कि हार्दिक सिर्फ मुंबई इंडियंस के ही नहीं बल्कि भारत के भी खिलाड़ी हैं। कृपा उन्हें चीयर करें।

आरसीबी ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 196 रन बोर्ड पर लगाए थे, इस स्कोर को एमआई ने 7 विकेट रहते चेज कर लिया। हार्दिक पांड्या ने इस दौरान 6 गेंदों पर 21 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। मैच के बाद विराट कोहली हार्दिक पांड्या को गले लगाते हुए नजर आए।

वहीं मैच के बाद विराट कोहली रोहित शर्मा के साथ ड्रेसिंह रूम में बातचीत करते हुए भी स्पॉट हुए। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह दोनों दिग्गज आगामी टी20 वर्ल्ड कप को लेकर चर्चा कर रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल