न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चैंपियन की तरह खेली MI, बुमराह ने ढाया कहर, सूर्यकुमार की दूसरी सबसे तेज 50, गदगद हुए सचिन तेंदुलकर

बल्लेबाजी में ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने फिफ्टी जड़ी वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने कोहराम मचा दिया। बुमराह ने 5 विकेट लेकर अपनी उपयोगिता साबित की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 12 Apr 2024 12:00:56

चैंपियन की तरह खेली MI, बुमराह ने ढाया कहर, सूर्यकुमार की दूसरी सबसे तेज 50, गदगद हुए सचिन तेंदुलकर

मुंबई। मुंबई इंडियंस से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट से हराकर आईपीएल 2024 में दूसरी जीत दर्ज की। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 25वें मैच में रनों की बारिश देखने को मिली। आरसीबी टीम 196 रन बनाने के बावजूद हार गई वहीं मुंबई ने चैंपियन वाला प्रदर्शन करते हुए 27 गेंद बाकी रहते 199 रन बनाकर मैच को अपने कब्जे में कर लिया। बल्लेबाजी में ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने फिफ्टी जड़ी वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने कोहराम मचा दिया। बुमराह ने 5 विकेट लेकर अपनी उपयोगिता साबित की। मुंबई की लगातार दूसरी जीत और उसके खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से टीम के मेंटोर सचिन तेंदुलकर गदगद हैं। सचिन ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की।

सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा, ‘टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत नहीं करने के बाद लगातार दूसरी जीत। जसप्रीत बुमराह ने सेंशनल गेंदबाजी की। उन्होंने फिर साबित किया कि वह क्यों इस विधा में बेस्ट हैं। रोहित और ईशान किशन ने पावरप्ले में निडर होकर बल्लेबाजी की। चोट से उबरने के बाद सूर्या ने जिस तरह से बल्लेबाजी की उसे देखना अच्छा रहा। हार्दिक पंड्या ने जिस तरह से गियर बदला और अपने स्टाइल में मैच को फिनिश किया, उसकी उम्दा पारी ने चार चांद लगा दिए।’

स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के 5 विकेट के बाद सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन की आतिशी पारियों के दम पर मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को 7 विकेट से हराया। ईशान ने सिर्फ 34 गेंद में सात चौकों और पांच छक्कों की मदद से 69 रन बनाए। वहीं सूर्यकुमार ने 19 गेंद में 52 रन की पारी खेली, जिसमें चार छक्के और पांच चौके शामिल थे। मुंबई इंडियंस ने आरसीबी से मिला 197 रन का लक्ष्य 15.3 ओवर में हासिल कर लिया।

ईशान ने मोहम्मद सिराज के दूसरे ही ओवर में तीन छक्कों और एक चौके समेत 23 रन लेकर मैच की दिशा तय कर दी थी। आरसीबी ने छठे ओवर में ग्लेन मैक्सवेल को गेंद सौंपी जिसके ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाकर ईशान ने 23 गेंद में इस सत्र में अपना पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने रोहित शर्मा के साथ पहले विकेट के लिये 53 गेंद में 101 रन जोड़े। रोहित ने 24 गेंद में 38 रन बनाये जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल थे, उन्होंने ईशान और सूर्यकुमार के साथ सहायक की भूमिका निभाई।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत