Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एशियन गेम्स के लिए पहले ट्रेनिंग कैंप में पहुँचेगी पुरुष व महिला क्रिकेट टीमें

एशियन गेम्स के लिए पुरुष और महिला टीम की कैंप बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA)में लगाया जाएगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 11 Sep 2023 11:37:44

एशियन गेम्स के लिए पहले ट्रेनिंग कैंप में पहुँचेगी पुरुष व महिला क्रिकेट टीमें

नई दिल्ली। एशियन गेम्स के लिए पुरुष और महिला टीम की कैंप बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA)में लगाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुरुष टीम का 12 दिन और वुमन टीम की 4 दिन का कैंप लगाया जाएगा। दरअसल एशियन गेम्स 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चीन में होना है। एशियन गेम्स में क्रिकेट को तीसरी बार शामिल किया गया है। इससे पहले 2010 और 2014 के एशियन गेम्स में क्रिकेट को शामिल किया गया था। यह टी-20 फॉर्मेट में खेला जाना है।

पुरुष टीम का कैंप 12 सितंबर से

मेंस टीम का कैंप 12 सितंबर से NCA में पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण की निगरानी में आयोजित किया जाएगा। यह कैंप 12 सितंबर से 24 सितंबर के बीच आयोजित होगा।

महिला टीम का कैंप 13 सितंबर से

जबकि महिलाओं का कैंप 13 सितंबर से 16 सितंबर के बीच होगा। महिला टीम 17 सितंबर को चीन के लिए रवाना हो जाएगी। वहीं पुरुष टीम का कैंप जारी रहेगा।
महिलाओं के मैच 19 सितंबर से

महिला क्रिकेट टीम के मैच 19 सिंतबर से 27 सितंबर तक खेले जाएंगे। वहीं पुरुष क्रिकेट टीम के मैच 28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक खेले जाएंगे। विमेंस कैटेगरी में 14 टीमें और मेंस में 18 टीमें पार्टिसिपेट करेंगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स में अपने अभियान की शुरुआत 22 सितंबर से क्वार्टर फाइनल से करेगी। वहीं भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का अभियान 5 अक्टूबर से क्वार्टर फाइनल से शुरू होगा।

हरमनप्रीत कौर को वीमेंस टीम की कप्तानी सौंपी गई है।

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम

विमेंस टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, देविका वैद्य, अंजलि सरवानी, तितास साधु, राजेश्वरी गायकवाड़, मिन्नू मणि, कनिका आहूजा, उमा छेत्री (विकेटकीपर) और अनुषा बरेड्डी।

स्टैंडबाय: हरलीन देयोल, काशवी गौतम, स्नेह राणा, साइका इशाक और पूजा वस्त्राकर।

मेंस टीम: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।

स्टैंडबाय: यश ठाकुर, साई किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुडा और साई सुदर्शन।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology