न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को मिला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए न्योता

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए न्योता मिला है। क्रिकेट के 'भगवान' कहे जाने वाले सचिन ने अपने करियर में अनगिनत रिकॉर्ड्स बनाए थे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए लगभग 7,000 लोगों को निमंत्रण भेजा है, जिसमें तीन हजार वीवीआईपी शामिल हैं

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 13 Jan 2024 10:55:53

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को मिला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए न्योता

रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी (सोमवार) को होने जा रहा है। इस समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। समारोह से पहले अयोध्या शहर को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के लिए कई गणमान्य लोगों को न्योता दिया गया है। समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी समेत हजारों लोग शामिल होंगे।

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए न्योता मिला है। क्रिकेट के 'भगवान' कहे जाने वाले सचिन ने अपने करियर में अनगिनत रिकॉर्ड्स बनाए थे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए लगभग 7,000 लोगों को निमंत्रण भेजा है, जिसमें तीन हजार वीवीआईपी शामिल हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के भी शामिल होने की उम्मीद है।

50 साल के सचिन तेंदुलकर ने 664 इंटरनेशनल मैचों में रिकॉर्ड 34 हजार 357 रन बनाए। इस दौरान सचिन के बल्ले से 100 शतक और 164 अर्धशतक निकले। सचिन तेंदुलकर ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 201 विकेट अपने नाम किए। सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए कुल छह 6 वर्ल्ड कप में भाग लिया। साल 2011 का वर्ल्ड कप सचिन के लिए काफी यादगार रहा था, जहां एमएस धोनी की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने खिताबी जीत हासिल की। सचिन तेंदुलकर ने नवंबर 2013 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

मेहमानों को दिए जाएंगे ये उपहार

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों को नींव की खुदाई के दौरान निकाली गई मिट्टी भेंट की जाएगी। मिट्टी को डिब्बों में पैक किया जा रहा है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक सदस्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जूट के थैले में पैक की गई राम मंदिर की 15 मीटर की तस्वीर भेंट की जाएगी।

ट्रस्ट के सदस्य ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 11,000 से अधिक मेहमानों और आमंत्रित लोगों को यादगार उपहार देने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि मेहमानों को प्रसाद के तौर पर राम जन्मभूमि की मिट्टी के अलावा 100 ग्राम मोतीचूर के लड्डू भी दिए जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत