न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2024 से बाहर हुए मार्श, इंजरी के चलते ली घर वापसी

गौरतलब है कि मार्श इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे थे। उन्होंने मात्र 4 मैच खेले थे और इसमें कुल 61 रन बनाए। इस दौरान उनका टॉप स्कोर 23 रन था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 22 Apr 2024 10:38:50

IPL 2024 से बाहर हुए मार्श, इंजरी के चलते ली घर वापसी

दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच आस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रिंकी पोटिंग ने बयान दिया है कि दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर इंजरी के चलते पूरे आईपीएल से बाहर हो गए हैं। राइट हैमस्ट्र्रिंग का इलाज कराने ऑस्ट्रेलिया गए मार्श अब वापस नहीं लौटेंगे। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल-2024 में इस ऑलराउंडर की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी। मार्श 12 अप्रैल को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल स्टाफ से कंसल्ट करने के लिए पर्थ गए थे। उस वक्त उम्मीद जताई जा रही थी कि इलाज के बाद मार्श भारत वापस लौटेंगे और दिल्ली की टीम को अपनी सेवाएं देंगे।

गौरतलब है कि मार्श इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे थे। उन्होंने मात्र 4 मैच खेले थे और इसमें कुल 61 रन बनाए। इस दौरान उनका टॉप स्कोर 23 रन था। गेंदबाजी में भी मार्श बेहद महंगे साबित हुए। उन्होंने कुल आठ ओवरों की गेंदबाजी और मात्र एक विकेट ले सके। इस दौरान उन्होंने 12.78 की इकॉनमी से रन लुटाए। यह भी दिलचस्प है कि यह लगातार दूसरी बार ऐसा हुआ है जब मार्श ने बीच सीजन में डीसी का साथ छोड़ दिया है। साल 2023 में उन्होंने मात्र नौ मैच खेले थे।

ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑलराउंडर आईपीएल 2024 में वापस नहीं आएगा क्योंकि वह अपनी चोट से उबरना चाहता है और जून में होने वाले टी20 विश्व कप 2024 के लिए ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार होना चाहता है।

रिकी पोटिंग ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि मुझे नहीं लगता कि मार्श की वापसी के कोई आसार हैं। मैंने उससे बात की है और ऑस्ट्रेलिया में उसको लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। मार्श का कुछ हफ्तों का रिहैब होने वाला है। बातचीत में ऐसा लगा कि जितना उसने सोचा था उससे ज्यादा समय लगने वाला है। हालांकि उन्होंने इस बात से इनकार किया कि टी-20 वर्ल्डकप के चलते मार्श आईपीएल में नहीं लौट रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि मार्श टी-20 वर्ल्डकप में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे। यह वर्ल्डकप एक जून से यूएसए और वेस्ट इंडीज में शुरू होने वाला है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत