न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में किया बदलाव, एश्टन एगर की जगह इस खिलाड़ी को दी जगह

उस मैच में लाबुशेन ने संघर्षभरी नाबाद 80 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिला दी। इसके बाद प्रोटियाज के खिलाफ उन्होंने दूसरे वनडे मैच में 124 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली और उनकी टीम को जीत मिली।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 28 Sep 2023 10:43:58

World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में किया बदलाव, एश्टन एगर की जगह इस खिलाड़ी को दी जगह

नई दिल्ली। मार्नस लाबुशेन की किस्मत शायद गजब की है क्योंकि जब ऑस्ट्रेलिया ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए अपनी टीम का ऐलान किया था तब उनका नाम इसमें नहीं था। उस वक्त शायद ही किसी ने या फिर खुद लाबुशेन ने भी सोचा होगा कि वह इस बार वनडे वर्ल्ड कप खेल पाएंगे, लेकिन स्थिति कुछ ऐसी बनी की उन्हें वनडे वर्ल्ड कप टीम में शामिल कर लिया गया। लाबुशेन को कंगारू टीम में इस वर्ल्ड कप के लिए इंजर्ड प्लेयर एश्टन एगर की जगह शामिल किया गया है जो इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।

पहली बार वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे मार्नस लाबुशेन

मार्नस लाबुशेन की कहानी कहां से शुरू हुई इसका जिक्र करना बहुत जरूरी हो जाता है। दरअसल जब ऑस्ट्रे्लिया की टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर गई थी तब पहले मैच में उनका नाम प्लेइंग इलेवन में नहीं था, लेकिन कैमरन ग्रीन अचानक चोटिल हो गए और उनकी जगह पर बीच मैच में उनकी प्लेइंग इलेवन में एंट्री हुई। उस मैच में लाबुशेन ने संघर्षभरी नाबाद 80 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिला दी। इसके बाद प्रोटियाज के खिलाफ उन्होंने दूसरे वनडे मैच में 124 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली और उनकी टीम को जीत मिली। हालांकि इसके बाद अगले तीन मैचों में कंगारू टीम को हार मिली, लेकिन उन्होंने इन तीनों मैचों में 15,20,44 रन की पारी खेली।

अब बारी भी भारतीय दौरे की और यहां पर मार्नस लाबुशेन टीम के साथ आए थे और भारत के खिलाफ इन वनडे सीरीज में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। लाबुशेन ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 39,27,72 रन की पारी खेली, लेकिन इसके बाद भी कन्फर्म नहीं था कि वह वनडे वर्ल्ड कप में कंगारू टीम के लिए खेलेंगे या नहीं, लेकिन जैसे ही कंगारू टीम के ऑलराउंडर एश्टन एगर इंजर्ड होकर वर्ल्ड कप से बाहर हुए लाबुशेन को टीम में शामिल कर लिया गया और वह अब इस टीम के लिए पहली बार वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे।

2023 वनडे विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जंपा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल