न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तीसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं वुड, कोच ने स्टोक्स की वापसी पर कही यह बात, मलान को मिलेगा मौका!

इंग्लैंड अपने घर में खेलने के बावजूद बेबस नजर आ रहा है। वह भारत के खिलाफ नॉटिंघम टेस्ट में हारते-हारते बचा था और इसके बाद उसे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 18 Aug 2021 10:58:50

तीसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं वुड, कोच ने स्टोक्स की वापसी पर कही यह बात, मलान को मिलेगा मौका!

इंग्लैंड अपने घर में खेलने के बावजूद बेबस नजर आ रहा है। वह भारत के खिलाफ नॉटिंघम टेस्ट में हारते-हारते बचा था और इसके बाद उसे लॉर्ड्स में 151 रन से करारी हार झेलनी पड़ी। वह पांच मैच की सीरीज में 0-1 से पीछे हो चुका है। इंग्लैंड के खिलाड़ी फॉर्म से तो संघर्ष कर ही रहे हैं अब फिटनेस के क्षेत्र से भी उनके लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्क वुड का दूसरे टेस्ट के चौथे दिन कंधे में चोट लग जाने के कारण 25 अगस्त से हेडिंग्ले में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट में खेलना संदिग्ध है।

ऐसे में मेजबान टीम की परेशानी और बढ़ गई है तथा उसका सीरीज में वापसी करना आसान नहीं रहेगा। चोटिल होने के कारण तीन प्रमुख तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड, जोफ्रा आर्चर और क्रिस वोक्स पहले ही सीरीज से बाहर हो गए हैं। ब्रॉड ने पहला टेस्ट खेला था। इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने कहा कि डॉक्टर वुड की चोट पर नजर रखे हुए हैं। अगले दो दिनों में स्थिति ज्यादा साफ हो जाएगी। हम वुड से और डॉक्टर्स के साथ बात करके ही कोई फैसला करेंगे।

‘स्टोक्स पर वापसी के लिए दबाव नहीं बनाएंगे’

सिल्वरवुड ने कहा कि लॉर्ड्स में हार के बावजूद हम ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पर वापसी करने के लिए दबाव नहीं बनाएंगे। स्टोक्स को मानसिक रूप से स्वस्थ होने के लिए जितना समय चाहिए उतना उन्हें दिया जाएगा। मुझे नहीं लगता है कि ऐसे मामलों में आप स्टोक्स पर दबाव बना सकते हो। मैं इंतजार करूंगा। हम उनका तब तक इंतजार करेंगे जब तक कि वे खुद आकर न कहें कि मैं खेलने के लिए तैयार हूं।

हमारे लिए स्टोक्स का स्वस्थ रहना महत्वपूर्ण है ताकि वे दमदार वापसी कर सकें। हमारे लिए उस स्थिति में पहुंचना महत्वपूर्ण है जबकि वे वापसी करने और इंग्लैंड के लिए अच्छा प्रदर्शन करने के लिए खुद को मानसिक रूप से तैयार समझें। उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड के सबसे बड़े मैच विनर माने जाने वाले स्टोक्स ने सीरीज से पहले मानसिक स्वास्थ्य कारणों से ब्रेक लिया है।

इनकी छुट्टी कर टीम में दी जा सकती है मलान को जगह

इस बीच खबर आ रही है कि इंग्लैंड ने एक बड़े बल्लेबाज को तीसरे टेस्ट के लिए टीम में शामिल करने का फैसला किया है। इंग्लिश टीम टी20 के नंबर एक बल्लेबाज डेविड मलान को टीम से जोड़ना चाहती है। द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार लेफ्ट हैंडेड बैट्समैन मलान को टीम में जगह दी जा सकती है। दरअसल इंग्लैंड ने डॉम सिब्ली की छुट्टी करने का विचार बनाया है। सिब्ली की जगह हसीब हमीद को रोरी बर्न्स के साथ ओपनिंग सौंपी जा सकती है, जबकि मलान को तीन नंबर (वन डाउन) पर उतारा जा सकता है। दोनों टेस्ट में इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फ्लॉप रहा। वे भारतीय तेज गेंदबाजों का डटकर सामना नहीं कर सके।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत