न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Lords Test : लोकेश राहुल और रोहित शर्मा की जोड़ी रही पहले दिन की हीरो, बनाए कई रिकॉर्ड, देखें…

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में पांच मैच की सीरीज का दूसरा टेस्ट शुरू हो गया है। पहले दिन गुरुवार को भारत ने तीन विकेट पर 276 रन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 13 Aug 2021 10:57:24

Lords Test : लोकेश राहुल और रोहित शर्मा की जोड़ी रही पहले दिन की हीरो, बनाए कई रिकॉर्ड, देखें…

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में पांच मैच की सीरीज का दूसरा टेस्ट शुरू हो गया है। पहले दिन गुरुवार को भारत ने तीन विकेट पर 276 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल और रोहित शर्मा खेल के हीरो रहे। राहुल 248 गेंदों पर 12 चौकों व एक छक्के की मदद से 127 रन बनाकर नाबाद हैं। रोहित ने 145 गेंदों पर 11 चौकों व एक छक्के की बदौलत 83 रन जुटाए। दोनों ओपनर के खाते में इस दौरान कई रिकॉर्ड भी आए।

राहुल बतौर ओपनर एशिया के बाहर सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में वीरेंद्र सहवाग के बराबर पहुंच गए हैं। दोनों के 4-4 सैकड़े हैं। राहुल ने इस मामले में रवि शास्त्री को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम 3 शतक थे। राहुल-सहवाग से आगे सुनील गावसकर हैं, जिन्होंने एशिया के बाहर 15 शतक लगाए हैं। राहुल ने इससे पहले 2015 में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया, 2016 में किंगस्टन में वेस्टइंडीज और 2018 में द ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ शतक जमाए थे।

लॉर्ड्स में शतक जमाने वाले तीसरे ओपनर हैं राहुल

राहुल ने क्रिकेट का मक्का माने जाने वाले लॉर्ड्स में 31 साल के सूखे को खत्म किया। वे यहां शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय ओपनर हैं। उनसे पहले वीनू माकंड ने साल 1952 और रवि शास्त्री ने साल 1990 में यह उपलब्धि हासिल की थी। इसके अलावा राहुल ने बतौर ओपनर इंग्लैंड में सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने के मामले में चार भारतीयों की बराबरी कर ली। राहुल, गावस्कर, विजय मर्चेंट, शास्त्री व राहुल द्रविड़ ने 2-2 शतक ठोके।

राहुल-रोहित की जोड़ी ने तीनों फॉर्मेट में किया यह कमाल

राहुल एशिया के बाहर टेस्ट के पहले दिन शतक बनाने वाले केवल दूसरे भारतीय ओपनर हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड नवजोत सिंह सिद्धू के नाम था। सिद्धू ने 1989 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किंगस्टन में 116 रन की पारी खेली थी। राहुल और रोहित ने लॉर्ड्स में भारत के लिए दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी की। दोनों ने 126 रन जोड़े। रिकॉर्ड गावसकर और फारूख इंजीनियर (131 रन) के नाम है। रोहित-राहुल की जोड़ी तीनों फॉर्मेट में शतकीय साझेदारी निभाने वाली भारत की दूसरी जोड़ी बन गई है। इससे पहले सहवाग-गंभीर ने यह कमाल किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत