न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गेंदबाजों और कोहली के बारे में ऐसा बोले सचिन, इन्होंने इंग्लैंड को बताया ‘बेवकूफ’! रमीज भारत से प्रभावित

भारतीय टीम ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को लॉर्ड्स टेस्ट में 151 रन से शिकस्त दी। भारत को जीत दिलाने में तेज गेंदबाजों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 18 Aug 2021 11:31:26

गेंदबाजों और कोहली के बारे में ऐसा बोले सचिन, इन्होंने इंग्लैंड को बताया ‘बेवकूफ’! रमीज भारत से प्रभावित

भारतीय टीम ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को लॉर्ड्स टेस्ट में 151 रन से शिकस्त दी। भारत को जीत दिलाने में तेज गेंदबाजों की चौकड़ी ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की खास भूमिका रही। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी इस चौकड़ी की खूब तारीफ की है। भारतीय टीम की मौजूदा तेज गेंदबाजी से कपिल देव, जवागल श्रीनाथ और जहीर खान के दौर की गेंदबाजी से तुलना पर उन्होंने कहा कि आज यह आक्रमण दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है।

यह प्रतिभा, अनुशासन और फिटनेस पर कड़ी मेहनत और ज्यादा सीखने की इच्छा को दर्शाता है। मुझे दूसरे युग से तुलना करना पसंद नहीं है क्योंकि गेंदबाजी आक्रमण को भी उनका सामना करने वाले बल्लेबाजों द्वारा आंका जाना चाहिए। कपिल, श्रीनाथ या जहीर की पीढ़ी के दौरान उनके सामने अलग-अलग बल्लेबाज थे।

सचिन ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की खराब फॉर्म के बारे में कहा कि उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। कई बार दिमाग में चल रही चीजों से तकनीकी गलतियां हो सकती है। जब आपको अच्छी शुरुआत नहीं मिलती है तो आप बहुत सी चीजों के बारे में सोचना शुरू कर देते हैं। ऐसी परिस्थिति में चिंता का स्तर बढ़ जाता है, इसलिए आप अपने खेल से खराब पारियों की भरपाई करना चाहते है। ऐसा सबके साथ होता है।

रूट ने कप्तानी से किया निराश : बॉयकॉट

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज व कप्तान ज्योफ्री बॉयकॉट का मानना है कि लॉर्ड्स में इंग्लैंड रणनीति में ‘बेवकूफ’ दिखा और उसने भावनाओं को अपने ऊपर हावी होने दिया। बॉयकॉट ने ‘द टेलीग्राफ’ में लिखा कि इस टेस्ट ने दो बातें साबित की हैं। सबसे पहले अगर आप बेवकूफ हैं तो टेस्ट जीतने के लायक नहीं हैं। हम रूट को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए जितना प्यार करते हैं, उन्होंने बतौर कप्तान रणनीति से उतना ही निराश किया। दूसरा, इंग्लैंड अपने सभी रनों के लिए सिर्फ रूट पर निर्भर नहीं रह सकता। स्थिति अब मजाक से परे होते जा रही है और शीर्ष तीन बल्लेबाजों को बहुत जल्द सुधार करना होगा।

असंभव को संभव बनाना जानती है भारतीय टीम : रमीज राजा

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने भारतीय टीम की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम अब असंभव को संभव बनाना जानती है। 59 वर्षीय रमीज ने यूट्यूब चैनल पर कहा कि अगर यह टेस्ट मेजबान टीम के 7-8 विकेट के बाद ड्रॉ हो जाता तो यह भारत की नैतिक जीत होती लेकिन इस हार के बाद इंग्लैंड के लिए बचे हुए टेस्ट में बने रहना काफी मुश्किल होगा।

उन्हें मुकाबला ड्रॉ कराना चाहिए था लेकिन भारत ने आक्रामकता से इंग्लैंड को एक कोने में डाल दिया। भारतीय टीम की बेहतरीन गेंदबाजी के कारण इंग्लिश टीम नेचुरल गेम नहीं खेल पाई और उनकी पारी ठहर सी गई। भारत असंभव स्थिति को संभव बनाने के लिए बैचेन लग रहा था। शमी के जवाबी हमले ने इंग्लैंड को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया। वही जुझारू जज्बा भारत की गेंदबाजी में भी देखने को मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत