न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दर्शकों ने राहुल पर फेंके शराब की बोतल के ढक्कन, कोहली पर टिप्पणी कर फंसे पराग और चोपड़ा बोले...

भारत और इंग्लैंड सीरीज के माध्यम से क्रिकेट के मैदान पर लंबे समय बाद फैंस की वापसी हुई। इससे कल तक हर कोई खुश था, लेकिन आज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 14 Aug 2021 10:54:19

दर्शकों ने राहुल पर फेंके शराब की बोतल के ढक्कन, कोहली पर टिप्पणी कर फंसे पराग और चोपड़ा बोले...

भारत और इंग्लैंड सीरीज के माध्यम से क्रिकेट के मैदान पर लंबे समय बाद फैंस की वापसी हुई। इससे कल तक हर कोई खुश था, लेकिन आज कुछ अंग्रेज दर्शकों ने जैंटलमैंस गेम माने जाने वाले इस खेल पर धब्बा लगा दिया। लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को इंग्लिश फैंस ने बहुत शर्मनाक हरकत की। स्टैंड्स में बैठे फैंस ने बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे लोकेश राहुल से बदतमीजी की। उन्होंने राहुल के ऊपर शराब की बोतल के ढक्कन फेंकने शुरू कर दिए।

इसके बाद राहुल ने कप्तान विराट कोहली को यह बात बताई। कोहली को जैसे ही यह पता चला तो वे काफी गुस्सा हो गए। उन्होंने राहुल से कहा कि वे ढक्कन उठाकर वापस दर्शकों के ऊपर ही फेंक दे। कमेंटेटर्स ने भी दर्शकों के इस रुख पर नाराजगी जताई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कोहली ने घटना के बारे में मैदानी अंपायरों से भी शिकायत की।

पराग ने किया यह ट्वीट, फैंस भड़के

भारतीय कप्तान विराट कोहली का बल्ला इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अभी तक चल नहीं पाया है। वे खराब लय से जूझते नजर आ रहे हैं। उनकी फॉर्म चिंता का कारण बन चुकी है। बड़े-बड़े दिग्गज कोहली को सलाह देते नजर आ रहे हैं। इस बीच राजस्थान रॉयल्स के युवा ऑलराउंडर रियान पराग ने कोहली को लेकर ऐसा ट्वीट कर दिया कि वे खुद ही फंस गए। फैंस उनके ट्वीट को देखकर नाराज हो रहे हैं। 19 वर्षीय पराग ने ट्वीट करके कहा कि बटन लगाकर और कॉलर नीचे करके... विराट कोहली में पहले जैसी वाइब नहीं है। इसके बाद फैंस पराग को तरह-तरह से आड़े हाथ लेने लगे। फैंस ने पराग को पहले खुद को शीशे में देखने की सलाह दे डाली। किसी ने कहा कि पहले कोई मुकाम हासिल करो फिर नसीहत देना तो कोई बोला अभी से बड़े खिलाड़ियों से पंगा मत लो।

आकाश चोपड़ा ने कहा, इसलिए थी दूसरे टेस्ट में अश्विन की जरूरत

भारत ने दूसरे टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन को अंतिम-11 में नहीं चुना। भारत ने चार तेज गेंदबाजों के साथ स्पिनर रवींद्र जडेजा को उतारा है। अब आकाश ने बताया है कि भारत के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक अश्विन को बाहर बैठाना किस तरह भारत को नुकसान पहुंचा सकता है। आकाश ने यूट्यूब चैनल पर कहा कि भारतीय टीम के पास निचले क्रम में अच्छा बल्लेबाज नहीं है जो अहम रन बनाकर दे सके।

अश्विन बेहतरीन गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी से भी योगदान दे सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्होंने ये करके दिखाया था। ईमानदारी से कहूं, हमारी टेल काफी लंबी है। मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा- आप इनसे रनों की उम्मीद नहीं कर सकते। इसलिए इस बात का आपको नुकसान होगा क्योंकि आपके चार तेज गेंदबाजों में से कोई भी बल्लेबाजी नहीं कर सकता।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत