न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Copa America : बोलीविया से जीता अर्जेंटीना, करिश्माई फुटबॉलर लियोनेल मैसी ने बनाया रिकॉर्ड

लियोनेल मैसी अर्जेंटीना की ओर से सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले फुटबॉलर बन गए हैं। मेसी ने बोलिविया के खिलाफ कोपा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 29 Jun 2021 8:11:19

Copa America : बोलीविया से जीता अर्जेंटीना, करिश्माई फुटबॉलर लियोनेल मैसी ने बनाया रिकॉर्ड

कुइएबा। लियोनेल मैसी अर्जेंटीना की ओर से सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले फुटबॉलर बन गए हैं। मैसी ने बोलिविया के खिलाफ कोपा अमेरिका मैच में यह उपलब्धि अपने खाते में डाली। इसके अलावा उन्होंने अपने पैरों का करिश्मा भी दिखाया। मैसी ने अर्जेंटीना की 4-1 से जीत में दो गोल भी दागे। 34 वर्षीय मैसी का यह अर्जेंटीना की तरफ से 148वां मैच था। उन्होंने संन्यास ले चुके डिफेंडर जेवियर मासचेरानो के रिकॉर्ड को तोड़ा। मैसी के दो गोल से अर्जेंटीना ने ग्रुप ए में अपनी टॉप पोजिशन सुनिश्चित की। अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में शनिवार को इक्वाडोर का सामना करेगा।

मैसी इस कारण याद नहीं रखना चाहेंगे अपना पहला मैच!

मैसी ने अर्जेंटीना के लिए अपना पहला मैच हंगरी के खिलाफ वर्ष 2005 में खेला था। इस मैत्री मैच में प्रतिद्वंद्वी फुटबॉलर पर कोहनी मारने के कारण उन्हें रेड कार्ड दिखाकर मैच के बीच से बाहर भेज दिया गया था। ऐसे में मैसी के लिए यादगार शुरुआत नहीं हो पाई थी। स्पेनिश क्लब बार्सिलोना की तरफ से खेलने वाले मैसी के नाम पर अभी 75 अंतरराष्ट्रीय गोल दर्ज हैं और वे दक्षिण अमेरिकी रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं।

पेले के इस कीर्तिमान के भी हैं करीब

पेले ने ब्राजील के लिए 77 गोल किए थे और अभी वे साउथ अमेरिकन लिस्ट में टॉप पर हैं। यही नहीं मेसी कोपा अमेरिका में सर्वाधिक मैच खेलने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर सकते हैं। मैसी ने अब तक 31 मैच खेले हैं। चिली के सर्जियो लिविंगस्टोन 34 मैच के साथ शीर्ष पर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, H1N1 के 1,777 मामले सामने आए
दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, H1N1 के 1,777 मामले सामने आए
धुरंधर 2 के बाद हिंदी BO पर टॉक्सिक की सबसे तेज एडवांस बुकिंग, 6 घंटे में बिके 30 हजार टिकट, पहला दिन 55 करोड़ !
धुरंधर 2 के बाद हिंदी BO पर टॉक्सिक की सबसे तेज एडवांस बुकिंग, 6 घंटे में बिके 30 हजार टिकट, पहला दिन 55 करोड़ !
शशि थरूर ने वंदे मातरम् पर साफ किया कांग्रेस का रुख, बोले- कार्यक्रमों में जारी रहेगी पुरानी परंपरा
शशि थरूर ने वंदे मातरम् पर साफ किया कांग्रेस का रुख, बोले- कार्यक्रमों में जारी रहेगी पुरानी परंपरा
तमिल फिल्म उद्योग पर मंडरा रहा फिल्मों की रिलीज रुकने का खतरा, 8 सप्ताह के ओटीटी नियम को लेकर विवाद
तमिल फिल्म उद्योग पर मंडरा रहा फिल्मों की रिलीज रुकने का खतरा, 8 सप्ताह के ओटीटी नियम को लेकर विवाद
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत और 5 घायल
मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत और 5 घायल
योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- अगले चुनाव में सपा का होगा सफाया
योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- अगले चुनाव में सपा का होगा सफाया
राजस्थान में हमले के बाद आशुतोष रांका का वीडियो वायरल, बोले- घटना से मिला ज्यादा मीडिया कवरेज
राजस्थान में हमले के बाद आशुतोष रांका का वीडियो वायरल, बोले- घटना से मिला ज्यादा मीडिया कवरेज
असली और नकली मावे में कैसे करें फर्क?, खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान
असली और नकली मावे में कैसे करें फर्क?, खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान
बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा का जलवा, ‘इरुमुडी’ ने 2 दिन में पार किया 31 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा का जलवा, ‘इरुमुडी’ ने 2 दिन में पार किया 31 करोड़ का आंकड़ा
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? गुड़, शहद या खजूर में कौन है बेहतर विकल्प
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? गुड़, शहद या खजूर में कौन है बेहतर विकल्प
पेशाब रोकने की आदत पड़ सकती है भारी! शरीर में शुरू हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां
पेशाब रोकने की आदत पड़ सकती है भारी! शरीर में शुरू हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज