Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 World Cup 2024: पाकिस्तान के लिए विश्व कप में खुद को बनाए रखने का आखिरी मौका, हर हाल में जीतना होगा मैच

यह पाकिस्तान के लिए टी20 विश्व कप में खुद को बनाए रखने का आखिरी मौका होगा। अगर आज कनाडा के खिलाफ भी पाकिस्तान हार जाती है, तो उन्हें 2024 टी20 विश्व कप को ग्रुप स्टेज से ही अलविदा कहना पड़ जाएगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 11 Jun 2024 3:49:05

T20 World Cup 2024: पाकिस्तान के लिए विश्व कप में खुद को बनाए रखने का आखिरी मौका, हर हाल में जीतना होगा मैच

T20 World Cup 2024 का 22वां मैच पाकिस्तान और कनाडा के बीच आज खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले की शुरुआत रात 8 बजे से होगी। यह पाकिस्तान के लिए टी20 विश्व कप में खुद को बनाए रखने का आखिरी मौका होगा। अगर आज कनाडा के खिलाफ भी पाकिस्तान हार जाती है, तो उन्हें 2024 टी20 विश्व कप को ग्रुप स्टेज से ही अलविदा कहना पड़ जाएगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अब तक पाकिस्तान टीम काफी मुश्किल में दिखाई दी है। टीम ने ग्रुप स्टेज के शुरुआती दोनों मैच अमेरिका और भारत के खिलाफ गंवा दिए हैं। अब उन्हें आज ग्रुप चरण का तीसरा मैच कनाडा के खिलाफ खेलना है। पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज से आगे बढ़ने यानी सुपर-8 में क्वालीफाई करने के लिए कनाडा के खिलाफ मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। अगर पाक टीम हार जाती है, तो वह बाहर हो जाएगी। लेकिन अगर बारिश ने इस मैच में खलल डाला, तो भी पाकिस्तान ग्रुप स्टेज पर ही प्रतियोगिता से बाहर हो जाएगा, कैसे आइए जानते हैं।

कनाडा और पाकिस्तान के बीच मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी मैदान पर बीते रविवार भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया था, जिसमें बारिश ने दखल डाला। हालांकि मैच पूरा हुआ था। पाकिस्तान-कनाडा का मैच न्यूयॉर्क की लोकल टाइमिंग के हिसाब से सुबह साढ़े 10 बजे (भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे) से खेला जाएगा। भारत-पाक का मैच भी इसी टाइमिंग पर खेला गया था, जिससे बारिश आने का खतरा और तेज़ होता दिख रहा है।

पाकिस्तान के पास फिलहाल कोई प्वाइंट्स नहीं हैं। ऐसे में अगर कनाडा-पाकिस्तान मैच में बारिश हो जाती है, तो दोनों टीमों को 1-1 प्वाइंट दे दिया जाएगा। 1 प्वाइंट हासिल करने के बाद पाकिस्तान का ग्रुप-स्टेज से बाहर होना तय हो जाएगा क्योंकि फिर टीम अधिकतम 3 प्वाइंट्स ही हासिल कर सकेगी, जो अमेरिका से कम होंगे, जिसके पास मौजूदा वक़्त में 4 प्वाइंट्स हैं। साफ-साफ बात यह है कि अगर मैच में बारिश होती है, तो पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर हो जाएगा। टीम सुपर-8 में जगह नहीं बना पाएगी।

पाकिस्तान ग्रुप-ए में मौजूद है, जहां प्वाइंट्स टेबल में टीम बगैर किसी जीत के चौथे पायदान पर काबिज़ है। बिना किसी प्वाइंट्स के पाकिस्तान का नेट रनरेट -0.150 का है। ऐसे में उन्हें अपने आखिरी दोनों लीग मैच अच्छे मार्जिन से जीतने होंगे, जिससे वह सुपर-8 में जगह बनाने के लिए नेट रनरेट से पीछे न रहें। हालांकि दोनों मैच जीतने के बाद भी बाबर सेना को दूसरी टीमों के नतीजो पर निर्भर होना पड़ेगा।
टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है. सभी ग्रुप की टॉप-2 टीमें सुपर-8 में जगह बनाएंगी। ग्रुप-ए में मौजूद पाकिस्तान पर पहले से ही सुपर-8 में पहुंचने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे में आज उन्हें सुपर-8 की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए कनाडा के खिलाफ हर हाल में मुकाबला जीतना होगा। फिर इसके बाद पाकिस्तान ग्रुप स्टेज का चौथा यानी आखिरी मैच 16 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी। हालांकि पाकिस्तान के लिए आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले की अहमियत तभी होगी, जब वह आज कनाडा के खिलाफ जीतेंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि कनाडा के खिलाफ मैच में पाकिस्तान टीम कैसा प्रदर्शन करती है।

गौरतलब है कि इस विश्व कप में अब तक तीन उलटफेर देखने को मिल चुके हैं, जिसमें से एक कनाडा ने आयरलैंड को हराकर किया था। कनाडा ने टूर्नामेंट का दूसरा मैच आयरलैंड के खिलाफ न्यूयॉर्क में खेला था। इस मुकाबले में कनाडा को आयरिश टीम को 12 रनों से हराया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology