न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कुलदीप यादव की मैजिकल गेंदबाजी, बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कब गिरे स्टंप

एशिया कप में शानदार प्रदर्शन के बाद कुलदीप यादव ने टेस्ट क्रिकेट में भी अपनी फिरकी का जलवा दिखाया। अहमदाबाद टेस्ट में उन्होंने वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज़ शे होप को जादुई गेंद पर बोल्ड कर सबको चौंका दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Oct 2025 2:59:55

कुलदीप यादव की मैजिकल गेंदबाजी, बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कब गिरे स्टंप

एशिया कप में अपनी फिरकी से तहलका मचाने के बाद कुलदीप यादव ने टेस्ट क्रिकेट में भी अपनी काबिलियत का लोहा मनवा दिया है। अहमदाबाद में खेले जा रहे टेस्ट के पहले ही दिन बाएं हाथ के इस चाइनामैन गेंदबाज ने वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज़ और विकेटकीपर शे होप को ऐसा झटका दिया कि मैदान पर हर कोई दंग रह गया। कुलदीप की यह गेंद इतनी शानदार रही कि उसकी तुलना महान शेन वॉर्न की बॉलिंग से की जा रही है।

हवा में घूमी गेंद, शे होप हुए चकित

कुलदीप यादव का यह जादुई पल मैच के 24वें ओवर में देखने को मिला। उन्होंने गेंद ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली। शे होप ने ड्राइव करने की कोशिश की लेकिन गेंद अचानक तेज़ी से भीतर की ओर घूम गई और बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर सीधे स्टंप से जा टकराई। बल्लेबाज़ को बिल्कुल अंदाज़ा नहीं हुआ कि उनके स्टंप उड़ चुके हैं। आउट होने के बाद भी कुछ पल तक वो समझ ही नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या। इस बेहतरीन डिलीवरी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लंबे इंतजार के बाद मिला मौका

ध्यान देने वाली बात यह है कि कुलदीप यादव 347 दिन बाद भारत की टेस्ट प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बने हैं। इंग्लैंड दौरे पर उन्हें स्क्वॉड में तो शामिल किया गया था लेकिन पांचों मैच में बेंच पर ही बैठना पड़ा। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और एशिया कप में वापसी करते हुए 17 विकेट चटकाकर टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बने। अब वेस्टइंडीज सीरीज़ में भी उन्होंने दिखा दिया है कि क्यों उन्हें भारत की गेंदबाजी का भविष्य माना जाता है।

वेस्टइंडीज की हालत पतली

अगर मैच की स्थिति पर नज़र डालें तो टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। टीम ने सिर्फ 90 रन तक आते-आते आधी पारी गंवा दी। 105 रन पर कप्तान रॉस्टन चेज़ का विकेट भी गिर गया। भारत के गेंदबाजों के सामने पूरी वेस्टइंडीज टीम बिखरी हुई नज़र आई। अब सभी की नज़रें इस बात पर टिकी हैं कि टीम इंडिया यह मुकाबला कितने दिनों में अपने नाम कर लेती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत