न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीयों का जलवा, कुलदीप यादव ने लगाई 7 स्थान की छलांग, यशस्वी जायसवाल टॉप-5 में

कुलदीप यादव ने सीरीज में कुल 12 विकेट झटके और इसके चलते वह टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में 7 स्थान की लंबी छलांग लगाकर अब 14वें स्थान पर आ गए हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह पहले की तरह ही दुनिया के नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज बने हुए हैं, उनके नाम 882 रेटिंग पॉइंट्स हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 15 Oct 2025 8:12:17

ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीयों का जलवा, कुलदीप यादव ने लगाई 7 स्थान की छलांग, यशस्वी जायसवाल टॉप-5 में

आईसीसी (ICC) की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन के दम पर बड़ी छलांग लगाई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत की 2-0 से जीत के बाद गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभागों में रैंकिंग में भारत को फायदा मिला है।

सबसे ज्यादा चर्चा कुलदीप यादव की हो रही है, जिन्होंने सीरीज में कुल 12 विकेट झटके और इसके चलते वह टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में 7 स्थान की लंबी छलांग लगाकर अब 14वें स्थान पर आ गए हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह पहले की तरह ही दुनिया के नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज बने हुए हैं, उनके नाम 882 रेटिंग पॉइंट्स हैं।

भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो मोहम्मद सिराज फिलहाल 12वें स्थान पर बने हुए हैं, जबकि रवींद्र जडेजा 18वें और वाशिंगटन सुंदर 51वें नंबर पर हैं।

गेंदबाजी में टॉप-3 भारतीय रैंकिंग में इस तरह:

—जसप्रीत बुमराह – 1

—मोहम्मद सिराज – 12

—कुलदीप यादव – 14

वहीं बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल ने रैंकिंग में जबरदस्त छलांग लगाई है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में दो मैचों में शानदार प्रदर्शन किया और रैंकिंग में दो स्थान की छलांग लगाकर अब टेस्ट बल्लेबाजों में 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं। यह उनके करियर की अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।

चोट के चलते सीरीज से बाहर रहे ऋषभ पंत 8वें स्थान पर बरकरार हैं। शुभमन गिल ने भी सीरीज में 192 रन बनाए और वह 13वें नंबर पर हैं, जबकि केएल राहुल अब दो स्थान की बढ़त के साथ 33वें नंबर के बल्लेबाज बन गए हैं।

रैंकिंग में सुधार पाने वाले अन्य भारतीय बल्लेबाज:

—यशस्वी जायसवाल – 5

—ऋषभ पंत – 8

—शुभमन गिल – 13

—केएल राहुल – 33

आईसीसी की इस ताजा अपडेट ने भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को दीपावली से पहले एक और जश्न मनाने का मौका दे दिया है। जहां एक ओर कुलदीप यादव ने अपनी गेंदबाजी से खुद को शीर्ष गेंदबाजों की सूची में शामिल किया है, वहीं यशस्वी जायसवाल ने अपने युवा करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत