न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ODI में सबसे तेज गति से 150 विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बने कुलदीप यादव

भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव एशिया कप में शानदार फॉर्म में है। पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट लेने के बाद कुलदीप ने श्रीलंका के खिलाफ भी चार विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 13 Sep 2023 1:35:01

ODI में सबसे तेज गति से 150 विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बने कुलदीप यादव

नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव एशिया कप में शानदार फॉर्म में है। पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट लेने के बाद कुलदीप ने श्रीलंका के खिलाफ भी चार विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई। कुलदीप ने अपने इस प्रदर्शन से कई रिकॉर्ड कायम किए। टीम इंडिया की जीत से श्रीलंका का 13 वनडे मैचों से चलता आ रहा जीत का सिलसिला भी खत्म हो गया।

कुलदीप यादव ने पूरे किए 150 विकेट

कुलदीप ने 9.3 ओवर में 43 रन देकर चार विकेट लिये। कुलदीप ने 24 घंटे के अंदर नौ विकेट अपने नाम कर लिए। इसके साथ ही उनके वनडे में 150 विकेट भी पूरे हो गए। कुलदीप मैचों के लिहाज से सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले दुनिया के छठे स्पिन गेंदबाज हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर पाकिस्तान के सकलेन मुश्ताक का नाम हैं जिन्होंने 78 मैचों में यह कारनामा कर डाला था। वहीं भारत में वह सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। उनसे आगे केवल तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी है जिन्होंने 80 मैचों में 150 वनडे विकेट लिए थे। कुलदीप ने अनिल कुंबले, अजित अगरकर और इरफान पठान को पीछे छोड़ा।

श्रीलंकाई गेंदबाज ने भी कायम किया रिकॉर्ड

सिर्फ कुलदीप यादव ही नहीं बल्कि श्रीलंका के दुनिथ वेलालेज ने भी अपनी घातक गेंदबाजी से रिकॉर्ड ध्वस्त किए। वेलालेज श्रीलंका की ओर से एक ही वनडे मैच में 40 से ज्यादा रन और पांच विकेट लेने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। मंगलवार को उन्होंने नाबाद 42 रन बनाए और फिर पांच विकेट भी लिए। वनडे एशिया कप में यह डबल धमाल करने वाले वह पहले खिलाड़ी हैं।

भारत ने रोका श्रीलंका का विजय रथ

भारत ने जीत हासिल करके श्रीलंका के विजय रथ को भी रोक दिया। श्रीलंका ने जून 2023 से लेकर अब तक खेले गए अपने सभी 13 वनडे मैच जीते थे। उन्होंने साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान को पीछे छोड़ा था जिन्होंने लगातार 12 वनडे जीते थे। लगातार सबसे ज्यादा वनडे मैच जीतने का रिकॉर्ड अब भी ऑस्ट्रेलिया के नाम हैं जिन्होंने जनवरी 2003 से लेकर मई 2003 के बीच 21 वनडे मुकाबले जीते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत