न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोहली-रोहित सबसे तेज 5000 रन बनाने वाली जोड़ी, लिस्ट में सबसे ऊपर हैं सचिन-गांगुली

श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2023 के सुपर 4 मुकाबले में रोहित शर्मा ने शुभमन गिल के साथ पारी की शुरुआत की, लेकिन इस मैच में शुभमन गिल कुछ खास नहीं कर पाए और 19 रन बनाकर आउट हो गए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 12 Sep 2023 5:47:02

कोहली-रोहित सबसे तेज 5000 रन बनाने वाली जोड़ी, लिस्ट में सबसे ऊपर हैं सचिन-गांगुली

नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2023 के सुपर 4 मुकाबले में रोहित शर्मा ने शुभमन गिल के साथ पारी की शुरुआत की, लेकिन इस मैच में शुभमन गिल कुछ खास नहीं कर पाए और 19 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए विराट कोहली आए और उन्होंने सिर्फ 3 रन की पारी खेली। कोहली ने इस मैच में बेशक निराश किया, लेकिन उन्होंने अपनी इस छोटी सी पारी के दौरान वनडे क्रिकेट का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड रोहित शर्मा के साथ मिलकर बना दिया।

वनडे क्रिकेट इतिहास में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने बतौर जोड़ी अपने 5000 रन पूरे किए और एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया। कोहली और रोहित ने बतौर पेयर वनडे में सिर्फ 86 पारियों में 5000 रन पूरा किया और सबसे तेज गति से बतौर जोड़ी रन के इस आंकड़े को छू लिया। इन दोनों ने गार्डन ग्रीनिज और डेसमंस हेंस का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 97 पारियों में बतौर पेयर 5000 रन पूरे किए थे। अब रोहित शर्मा और विराट कोहली ग्रीनिज और हेंस से आगे निकल गए।

वनडे में बतौर पेयर सबसे तेज गति से 5000 रन बनाने वाली जोड़ी

86 पारी – रोहित/कोहली

97 पारी – ग्रीनिज/हेन्स

104 पारी – हेडन/गिलक्रिस्ट

104 पारी – संगकारा/दिलशान

112 पारी – रोहित/धवन

116 पारी – सचिन/गांगुली

5000 रन की साझेदारी करने वाले 8वीं जोड़ी बने कोहली-रोहित

विराट कोहली और रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में 5000 रन की साझेदारी करने वाले 8वीं जोड़ी बने साथ ही साथ बतौर जोड़ी वनडे क्रिकेट में बतौर जोड़ी रन बनाने के मामले में दोनों आठवें नंबर पर ही हैं। वहीं यह दोनों भारत की तरफ से 5000 रन पूरे करने वाले तीसरी जोड़ी बने। वनडे में बतौर जोड़ी सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी करने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली हैं जिन्होंने बतौर पेयर 8227 रन बनाए थे।

वनडे में सबसे ज्यादा रन की पार्टनरशिप करने वाली जोड़ी

8227 रन – सचिन/गांगुली

5992 रन – जयवर्धने/संगकारा

5475 रन – दिलशान/संगकारा

5462 रन – अटापट्टू/जयसूर्या

5409 रन – गिलक्रिस्ट/हेडन

5206 रन – ग्रीनिज/हेन्स

5193 रन – रोहित/धवन

5000 रन – रोहित/कोहली

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत