न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: एक दिवसीय विश्व कप में पहली बार डक पर आउट हुए कोहली, तेंदुलकर की कर ली बराबरी

इंटरनेशनल क्रिकेट में यह 34वां मौका था जब विराट कोहली डक पर आउट हुए और उन्होंने सचिन की बराबरी कर ली। सचिन भी 34 बार डक पर आउट हुए थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 29 Oct 2023 4:09:45

World Cup 2023: एक दिवसीय विश्व कप में पहली बार डक पर आउट हुए कोहली, तेंदुलकर की कर ली बराबरी

लखनऊ। एक दिवसीय विश्व कप 2023 में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ अपना खाता तक नहीं खोल पाए और डक पर आउट हो कर पवेलियन लौट गए। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने अपना पहला विकेट शुभमन गिल के रूप में तब गंवा दिया जब टीम का स्कोर 26 रन था। इसके बाद तीसरे नंबर पर विराट कोहली आए और रोहित शर्मा ने उनसे बातचीत करते हुए पिच के बारे में पूरी जानकारी दी, लेकिन एक विकेट गिरने के बाद कोहली और रोहित दोनों ही दवाब में नजर आए और इसका पूरा फायदा इंग्लिश गेंदबाज डेविड विले ने उठाया।

विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 9 गेंदों का सामना किया और अपना खाता तक नहीं खोल पाए। रन बनाने से पहले कोहली चाहते थे कि वह क्रीज पर कुछ समय बिताएं और फिर चार्ज करें, लेकिन इंग्लिश गेंदबाज पहले पॉवरप्ले में पिच की नमी का पूरा फायदा उठाते हुए नजर आए और कोहली डेविड विले की गेंद पर अपना कैच मिड ऑफ पर खड़े बेन स्टोक्स को थमा दिया। वनडे वर्ल्ड कप में यह पहला मौका था जब विराट कोहली डक पर आउट हुए तो वहीं इस वर्ल्ड कप में भी वह पहली बार डक पर पांच पारियों के बाद आउट हुए। वनडे वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने 100, 8, 34, 12, 1, 59, 24, 9, 35, 107, 46, 33, 33, 44, 38, 3, 1, 18, 82, 77, 67, 72, 66, 26, 34, 1, 85, 55, 16, 103, 95, ? रन बनाए हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में यह 34वां मौका था जब विराट कोहली डक पर आउट हुए और उन्होंने सचिन की बराबरी कर ली। सचिन भी 34 बार डक पर आउट हुए थे। भारत की तऱफ से सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी जहीर खान थे जो 43 बार इंटरनेशनल क्रिकेट में इस तरह से आउट हुए थे। वैसे इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली 11वीं बार डक पर इंटरनेशनल क्रिकेट में आउट हुए।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी

43 – जहीर खान (227 पारी )

40 – इशांत शर्मा (173)

37 – हरभजन सिंह (284)

35 – अनिल कुंबले (307)

34 – विराट कोहली (569)

34 – सचिन तेंदुलकर (782)

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत