न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

18 जुलाई से भारत-श्रीलंका सीरीज का रोमांच, वनडे-T20 दोनों मुकाबलों की टाइमिंग में किया फेरबदल, देखें

कई बाधाओं के बाद भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज 18 जुलाई से शुरू होने जा रही है। इसके बाद 3 मैच की टी20 सीरीज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 13 Jul 2021 11:33:26

18 जुलाई से भारत-श्रीलंका सीरीज का रोमांच, वनडे-T20 दोनों मुकाबलों की टाइमिंग में किया फेरबदल, देखें

कई बाधाओं के बाद भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज 18 जुलाई से शुरू होने जा रही है। इसके बाद 3 मैच की टी20 सीरीज भी खेली जाएगी। पहला टी20 मैच 25 जुलाई को होगा। दोनों सीरीज के सभी 6 मुकाबले कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित होंगे। इस बीच श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने दोनों फॉर्मेट की सीरीज के मुकाबलों के समय में बदलाव किया है।

अब तीनों वनडे भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से खेले जाएंगे। पहले ये मैच दोपहर 2:30 बजे से होने थे, लेकिन अब इन्हें आधा घंटा आगे बढ़ा दिया गया है। टी20 के तीनों मैच रात 8 बजे से खेले जाएंगे। पहले इनका समय शाम 7 बजे का था। अब ये एक घंटा देरी से शुरू होंगे। उल्लेखनीय है भारत में हर साल होने वाले आईपीएल मुकाबलों का भी यही समय रहता है।

शिखर धवन के पास है टीम इंडिया की कप्तानी

नियमित कप्तान विराट कोहली सहित अधिकतर सीनियर खिलाड़ियों के इंग्लैंड में होने से बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन को टीम की बागडोर सौंपी गई है। राहुल द्रविड़ मुख्य कोच की भूमिका निभा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व में यह सीरीज 13 जुलाई से शुरू होनी थी, लेकिन श्रीलंकाई खेमे के दो सदस्यों के कोरोना संक्रमित पाए जाने से इसे आगे बढ़ा दिया गया। बैटिंग कोच ग्रांट फ्लावर और डेटा एनालिस्ट जीटी निरोशन पॉजिटिव पाए गए। श्रीलंका टीम हाल ही में इंग्लैंड दौरे से लौटी है। अच्छी बात यह है कि आइसोलेशन में रह रहे सभी खिलाड़ियों के दोनों टेस्ट नेगेटिव आए हैं। उन्हें अभ्यास की भी अनुमति मिल गई है।

भारत के श्रीलंका दौरे का पूरा कार्यक्रम

वनडे सीरीज

पहला वनडे : 18 जुलाई को दोपहर 3 बजे से

दूसरा वनडे : 20 जुलाई को दोपहर 3 बजे से

तीसरा वनडे : 23 जुलाई को दोपहर 3 बजे से

टी20 सीरीज

पहला टी20 : 25 जुलाई को रात 8 बजे से

दूसरा टी20 : 27 जुलाई को रात 8 बजे से

तीसरा टी20 : 29 जुलाई को रात 8 बजे से

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?