न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत वि. श्रीलंका : रिकॉर्ड बुक में ‘जगमगाए’ दीपक चाहर, जानें-दूसरे वनडे में और कौन-कौनसे रिकॉर्ड बने

शिखर धवन के नेतृत्व में खेल रही भारत की युवा टीम ने तगड़ा खेल दिखाते हुए श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 21 Jul 2021 1:09:46

भारत वि. श्रीलंका : रिकॉर्ड बुक में ‘जगमगाए’ दीपक चाहर, जानें-दूसरे वनडे में और कौन-कौनसे रिकॉर्ड बने

शिखर धवन के नेतृत्व में खेल रही भारत की युवा टीम ने तगड़ा खेल दिखाते हुए श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। मंगलवार को कोलंबो में खेले गए दूसरे वनडे में भारत एक समय हार की ओर बढ़ रहा था, लेकिन पुछल्ले बल्लेबाजों ने पास पलट दिया। भारत पांच गेंद पहले तीन विकेट शेष रहते 276 रन का लक्ष्य हासिल करने में सफल रहा। आईए अब नजर डालते हैं मैच के दौरान बने रिकॉर्डों पर :-

- दीपक चाहर ने आठवें नंबर (सिक्स्थ डाउन) पर बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 69 रन बनाए। यह इस पोजिशन या इससे नीचे की पोजिशन पर वनडे में किसी भारतीय का दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। रिकॉर्ड रवींद्र जडेजा के नाम है। जडेजा ने इसी पोजिशन पर वर्ष 2019 के विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 77 रन बनाए थे।

श्रीलंका के खिलाफ लगातार 9वीं वनडे सीरीज जीत

- यह भारत की श्रीलंका के खिलाफ वनडे में लगातार 9वीं सीरीज जीत है। किसी एक टीम के खिलाफ इससे ज्यादा वनडे सीरीज जीत के दो और मामले हैं। पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे से 11 और भारत ने वेस्टइंडीज से 10 लगातार सीरीज जीती हैं।

- दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार ने नाबाद 84 रन जोड़े, जो वनडे में भारत की ओर से आठवें विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। पहले स्थान पर एमएस धोनी और भुवनेश्वर कुमार की जोड़ी है, जिसने वर्ष 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 100 से ज्यादा नाबाद रन जोड़े थे।

- भारत के नंबर सात और इससे नीचे के बल्लेबाजों ने इस मैच में 123 रन जुटाए। इससे पहले सिर्फ एक बार इस हालत में इससे ज्यादा रन बटोरे गए हैं। भारत ने 2002 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 129 रन जोड़े थे।

पांच विकेट गिरने के बाद तीसरी बार भारत ने हासिल किया 160 से ज्यादा का लक्ष्य

- वनडे में इससे पहले भारत के साथ दो बार ही ऐसा हुआ है जब पांच विकेट गिरने के बाद उसने 160 या इससे ज्यादा रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया। मंगलवार को हार्दिक पांड्या पांचवें विकेट के रूप में आउट हुए तो भारत को 160 रन की दरकार थी। इससे पहले भारत को वर्ष 2002 में नटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ पांच विकेट गिरने के बाद 180 और 2005 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 160 रन चाहिए थे, जो उसने बना लिए थे।

- यह भारत की श्रीलंका पर वनडे में 93वीं जीत है। इस फॉर्मेट में किसी भी टीम के खिलाफ किसी टीम की यह सबसे ज्यादा जीत है। ऑस्ट्रेलिया ने वनडे में न्यूजीलैंड को 92 और पाकिस्तान ने भी श्रीलंका को 92 दफा हार का मजा चखाया है।

- भारत ने सात विकेट के नुकसान पर 276 रन का लक्ष्य हासिल किया। यह श्रीलंका में किसी वनडे में भारत द्वारा हासिल किया गया दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य है। इससे पहले भारत ने 2012 में कोलंबो में डे-नाइट वनडे में ही 287 रन की पीछा कर जीत हासिल की थी। वैसे श्रीलंका में खेले गए किसी डे-नाइट वनडे में भारत ने तीसरा सबसे बड़ा लक्ष्य पाया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत