न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

WTC Final : मांजरेकर ने जडेजा को खिलाने पर उठाए सवाल, वीरू ने मीम शेयर कर ली चुटकी!

न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत को मिली हार के बाद क्रिकेट के जानकार अलग-अलग कारण ढूंढ़ने में लगे हैं। कोई ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 25 Jun 2021 12:10:20

WTC Final : मांजरेकर ने जडेजा को खिलाने पर उठाए सवाल, वीरू ने मीम शेयर कर ली चुटकी!

न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत को मिली हार के बाद क्रिकेट के जानकार अलग-अलग कारण ढूंढ़ने में लगे हैं। कोई मौसम को जिम्मेदार ठहरा रहा है तो कोई बल्लेबाजों को दोष दे रहा है। दाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने भी इसका विश्लेषण किया है। मांजरेकर ने कहा कि भारत ने दो स्पिनरों को उतारकर गलती की।

मांजरेकर का मानना है कि तेज गेंदबाजों के अनुकूल परिस्थितियों में दो स्पिनरों को खिलाना हमेशा एक बहस का विषय होता है। उन्होंने ईएसपीएनक्रिकइंफो पर कहा कि दो स्पिनरों को चुनना हमेशा एक बहस का विषय था, खासकर जब बादल छाए हुए थे और टॉस में एक दिन की देरी हुई थी। उन्होंने बल्लेबाजी के लिए एक खिलाड़ी को चुना, जो रवींद्र जडेजा थे। उन्हें गेंदबाजी के कारण नहीं चुना गया था। जडेजा को उनकी बल्लेबाजी के लिए चुना गया और यह एक ऐसी चीज है जिसके मैं हमेशा खिलाफ रहा हूं।

टीम में विशेषज्ञ खिलाड़ियों को चुनना जरूरी

उन्होंने कहा कि आपको टीम में विशेषज्ञ खिलाड़ियों को चुनना होगा और अगर उन्हें लगता है कि पिच सूखी और टर्निंग थी, तो वे अश्विन के साथ बाएं हाथ से स्पिन के लिए जडेजा को चुनते, यह समझ में आता। लेकिन उन्होंने जडेजा को उसकी बल्लेबाजी के लिए चुना और मुझे लगता है कि वह उल्टा पड़ गया, जैसा कि ज्यादातर होता है। अगर उनके पास उदाहरण के लिए हनुमा विहारी जैसा एक विशेषज्ञ बल्लेबाज होता, जिनका डिफेंस बहुत सोलिड है, तो यह आसान होता। तब 170, 220, 225 या 230 स्कोर हो सकता था, कौन जानता है? उल्लेखनीय है कि मांजरेकर ने कुछ समय पहले भी जडेजा की आलोचना की थी। जिसके बाद वे सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए थे।

sanjay manjrekar,virender sehwag,wtc final,world test championship,india,newzealand,india vs newzealand,meme,ravindra jadeja,sports news in hindi

वीरू ने ऐसे जाहिर की निराशा, कीवियों को दी बधाई

पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने अपनी चिर-परिचित शैली में भारत को मिली हार पर निराशा को जाहिर किया है। सहवाग ने मिर्जापुर वेब सीरीज के मीम्स शेयर किए हैं। हालांकि सहवाग ने कीवी टीम को भी बधाई देते हुए लिखा कि दो साल पहले न्यूजीलैंड वर्ल्ड चैंपियन बनने से चूक गया था, लेकिन पहली टेस्ट चैंपियनशिप जीतने पर न्यूजीलैंड को बहुत-बहुत बधाई। मैं केन विलियमसन और रॉस टेलर के लिए बहुत खुश हूं। सहवाग सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और किसी भी बात को रोचक अंदाज में पेश करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट