न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वनडे में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले खिलाड़ियों में शामिल हुए क्लासेन, 5वें नंबर पर मारी एंट्री

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे मुकाबले में जिस तरह की पारी खेली वह कम ही देखने को मिलता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 16 Sep 2023 6:29:04

वनडे में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले खिलाड़ियों में शामिल हुए क्लासेन, 5वें नंबर पर मारी एंट्री

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे मुकाबले में जिस तरह की पारी खेली वह कम ही देखने को मिलता है। क्लासेन ने इस मैच में 83 गेंदों पर 174 रन की पारी खेली और 13 चौके व 13 छक्के इस दौरान लगाए। इस पारी में उन्होंने अपने पहले 24 रन 26 गेंदों पर बनाए थे, लेकिन इसके बाद अगले 57 गेंदों पर उन्होंने 150 रन ठोक डाले। क्लासेन की इस पारी के दम पर ही साउथ अफ्रीका ने 416 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और कंगारू टीम को इस मैच में 164 रन से बड़ी हार मिली। अपनी इस पारी के दम पर क्लासेन वनडे क्रिकेट इतिहास में 5वें नंबर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने।

वनडे क्रिकेट में 1 से 11 नंबर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

वनडे क्रिकेट इतिहास में अगर पहले नंबर पर सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाज की बात की जाए तो मार्टिन गप्टिल नाबाद 237 रन बनाकर इस स्थान पर मौजूद हैं तो वहीं दूसरे नंबर पर सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड हिटमैन रोहित शर्मा के नाम पर दर्ज है जिन्होंने वनडे में 264 रन की पारी खेली थी। वनडे में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड चार्ल्स कोवेंट्री के नाम पर दर्ज है जिन्होंने नाबाद 194 रन बनाए थे तो वहीं विवियन रिचर्ड्स चौथे नंबर पर सबसी बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाज हैं जिन्होंने नाबाद 189 रन इस नंबर पर खेलते हुए बनाए थे।

वनडे में पांचवें नंबर पर सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड हेनरिक क्लासेन के नाम पर दर्ज हो गया है जिन्होंने 174 रन की पारी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली थी। छठे नंबर पर वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने का कीर्तिमान कपिल देव के नाम पर दर्ज है जिन्होंने नाबाद 175 रन बनाए थे जबकि सातवें नंबर पर ल्यूक रोंची ने नाबाद 170 रन की पारी खेली थी। आठवें नंबर पर सिमी सिंह और मेंहदी हसन मिराज ने नाबाद 100 रन की पारी खेली थी और इस स्थान पर संयुक्त रूप से मौजूद हैं। नाबाद 92 रन की पारी खेलने वाले आंद्रे रसेल नौवें नंबर पर हैं जबकि दसवें नंबर पर वनडे में बेस्ट पारी खेलने का रिकॉर्ड रवि रामपॉल के नाम पर दर्ज है जिन्होंने नाबाद 86 रन की पारी खेली थी जबकि 11वें नंबर पर बेस्ट पारी खेलने का रिकॉर्ड मो. आमिर के नाम है जिन्होंने 58 रन बनाए थे।

प्रत्येक बल्लेबाजी क्रम पर वनडे में बेस्ट स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज

1- मार्टिन गुप्टिल (237रन)

2 – रोहित शर्मा (264 रन)

3 – चार्ल्स कोवेंट्री (194रन)

4 – विवियन रिचर्ड्स (189रन)

5 – हेनरिक (174 रन)

6 – कपिल देव (175रन)

7 – ल्यूक रोंची (170रन)

8 – सिमी सिंह/मेंहदी हसन (100रन)

9 – आंद्रे रसेल (92रन)

10 – रवि रामपॉल (86रन)

11 – मो. आमिर (58 रन)

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत