न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंग्लैंड के खिलाफ विकेटकीपिंग नहीं करेंगे के.एल. राहुल, भरत या जरेल पर आ सकती है जिम्मेदारी

भारत के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने बताया कि केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार से हैदराबाद में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे। दिसंबर-जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की टेस्ट श्रृंखला के दौरान केएल राहुल नामित विकेटकीपर थे

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 23 Jan 2024 7:06:59

इंग्लैंड के खिलाफ विकेटकीपिंग नहीं करेंगे के.एल. राहुल, भरत या जरेल पर आ सकती है जिम्मेदारी

भारत के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने बताया कि केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार से हैदराबाद में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे। दिसंबर-जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की टेस्ट श्रृंखला के दौरान केएल राहुल नामित विकेटकीपर थे, लेकिन अब द्रविड़ ने घरेलू परिस्थितियों के कारण अधिक विशेषज्ञ कीपर की आवश्यकता पर जोर दिया है। ऐसे में विकेटकीपर की भूमिका के लिए अब केएस भरत और अनकैप्ड ध्रुव जुरेल में से कोई एक निभा सकता है।

द्रविड़ ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो को बताया कि केएल राहुल इस सीरीज में विकेटकीपर के रूप में नहीं खेलेंगे और हम चयन में ही इसके बारे में स्पष्ट हैं। हमने दो अन्य विकेटकीपरों को चुना है। जाहिर है कि राहुल ने दक्षिण अफ्रीका में हमारे लिए शानदार काम किया और श्रृंखला ड्रा कराने में वास्तव में हमारी मदद करने में एक बड़ी भूमिका निभाई, लेकिन पांच टेस्ट मैचों को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है।

हैदराबाद में भरत ने खेली थी नाबाद 116 रन की पारी

ज्ञातव्य है कि केएस भरत को प्रथम श्रेणी मैचों में विकेटकीपर के रूप में व्यापक अनुभव है। उन्होंने अहमदाबाद में भारत 'ए' के लिए पहले चार दिवसीय मैच में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शानदार नाबाद 116 रन की पारी भी खेली है। इसलिए उन्हें हैदराबाद टेस्ट में विकेटकीपर की भूमिका निभाने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

टीम इंडिया स्क्वॉड (पहले 2 टेस्ट के लिए)

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान) और आवेश खान।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल