न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केएल राहुल ने हासिल की लगातार 10वीं जीत, भारत ने दक्षिण अफ्रीका से जीता पहला वनडे

भारत ने तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में रविवार को साउथ अफ्रीका को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। वह 27.3 ओवर में 116 रन पर ही आउट हो गई। अर्शदीप सिंह ने पांच विकेट लिए। इसके बाद 16.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 18 Dec 2023 2:44:34

केएल राहुल ने हासिल की लगातार 10वीं जीत, भारत ने दक्षिण अफ्रीका से जीता पहला वनडे

भारत ने तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में रविवार को साउथ अफ्रीका को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। वह 27.3 ओवर में 116 रन पर ही आउट हो गई। अर्शदीप सिंह ने पांच विकेट लिए। इसके बाद 16.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के लिए साई सुदर्शन (नाबाद 55) और श्रेयस अय्यर (52) ने अर्धशतकीय पारियां खेली। साई सुदर्शन का यह डेब्यू मैच था। वहीं साउथ अफ्रीका की ओर से नांद्रे बर्गर ने साउथ अफ्रीका के लिए डेब्यू किया। साउथ अफ्रीका की टीम ब्रेस्ट कैंसर को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए पिंक जर्सी में यह मैच खेलने उतरी थी।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत के स्टैंड-इन कप्तान केएल राहुल हैं और उन्होंने बतौर कप्तान साउथ अफ्रीका में जीत के साथ शुरुआत की और पहले ही वनडे में भारत को जीत दिलाकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

इस वनडे मैच में मेजबान टीम के खिलाड़ियों ने गुलाबी रंग की जर्सी पहली थी और इसकी वजह से इसे पिंक वनडे भी कहा जा रहा था और इसमें जीत हासिल करके केएल राहुल पहला पिंक वनडे जीतने वाले भारतीय कप्तान भी बने। यही नहीं बतौर कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट में केएल राहुल की यह लगातार दसवीं जीत थी।

केएल राहुल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक कुल 14 मैचों में कप्तानी की है और इसमें पहले चार मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बाद उन्होंने लगातार 10 मैचों में जीत हासिल की और साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली जीत उनकी दसवीं जीत थी। वहीं वनडे प्रारूप की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए कुल 10 मैचों में कप्तानी की है जिसमें टीम को 7 में जीत मिली जबकि 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। साउथ अफ्रीका की धरती पर बतौर भारतीय वनडे कप्तान भी उन्होंने पहली जीत हासिल की।

साउथ अफ्रीका में पहला वनडे मैच जीतने के बाद केएल राहुल ने कहा कि मैं इस जीत से बहुत खुश हूं। अंडर द बेल्ट इस मैच में जीत दर्ज करना अच्छा था, लेकिन हमने जो अपेक्षा की थी वह उससे बिल्कुल अलग थी। हमारी योजना थी कि हम इस मैच में स्पिनर्स को लाएँ, लेकिन ऐसा नहीं हो सका और तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। सभी खिलाड़ियों ने अनुशासन में रहते हुए अच्छा प्रदर्शन किया। हर खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और देश के लिए अच्छा करने की कोशिश कर रहा है और युवाओं ने जो जीत का स्वाद चखा है वह उनके लिए काफी अच्छा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत