न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KKR के अय्यर ने मारा IPL 24 का सबसे लम्बा छक्का, तोड़ा होम ग्राउंड पर जीत का सिलसिला

RCB और KKR के मध्य शुक्रवार को IPL का बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में KKR ने 7 विकेट से जीत दर्ज करते हुए पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 30 Mar 2024 1:32:55

KKR के अय्यर ने मारा IPL 24 का सबसे लम्बा छक्का, तोड़ा होम ग्राउंड पर जीत का सिलसिला

RCB और KKR के मध्य शुक्रवार को IPL का बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में KKR ने 7 विकेट से जीत दर्ज करते हुए पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन बनाए। इसके जवाब में केकेआर ने महज 16.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। केकेआर के लिए वेंकटेश अय्यर ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 30 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 50 रनों की पारी खेली। वेंकटेश अय्यर की इस पारी से ज्यादा उनका वो छक्का चर्चा का विषय बना हुआ है, जो इस IPL 24 का सबसे लंबा छक्का है।

वेंकटेश अय्यर ने 106 मीटर लंबा सिक्स मारते हुए गेंद को स्टेडियम के बाहर पहुंचाया। आईपीएल 2024 में इससे पहले सबसे लंबे छक्के का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के नाम था। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 103 मीटर लंबा सिक्स लगाया था। वहीं, अब इस मामले में वेंकटेश अय्यर पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। ये सिक्स उन्होंने 9वां ओवर फेंक रहे मयंक डागर की चौथी गेंद पर जड़ा।

कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया, जो कि आरसीबी होम ग्राउंड है। इस जीत के साथ ही केकेआर ने आईपीएल 2024 के होम ग्राउंड पर जीत के सिलसिले को भी तोड़ दिया। बता दें कि इससे पहले खेले गए 10 मैच होम ग्राउंड वाली टीमों ने ही जीते थे।

मैच की बात करें तो आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 182 रन बनाए। आरसीबी के लिए विराट कोहली ने 59 गेंदों पर 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 83 रन की पारी खेली। इसके जवाब में केकेआर ने महज 16.5 ओवर में आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया। केकेआर के लिए वेंकटेश अय्यर ने 50 तो सुनील नरेन ने 47 रन की विस्फोटक पारी खेली।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल