न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2026 में बदल सकता है KKR का कप्तान, 24 करोड़ के खिलाड़ी को रिलीज करने की चर्चा तेज

अगले सीजन में टीम का कप्तान बदला जा सकता है और 23.75 करोड़ रुपये की सैलरी पाने वाले वेंकटेश अय्यर को रिलीज करने का फैसला भी लिया जा सकता है। वेंकटेश को पिछले मेगा ऑक्शन में KKR ने भारी रकम में खरीदा था

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 09 Aug 2025 10:03:13

IPL 2026 में बदल सकता है KKR का कप्तान, 24 करोड़ के खिलाड़ी को रिलीज करने की चर्चा तेज

आईपीएल 2026 की तैयारियों के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का नाम लगातार सुर्खियों में है। आईपीएल 2025 के निराशाजनक प्रदर्शन में आठवें स्थान पर रहने वाली इस टीम के बदलाव की चर्चाएं जोरों पर हैं।

सूत्रों के मुताबिक, अगले सीजन में टीम का कप्तान बदला जा सकता है और 23.75 करोड़ रुपये की सैलरी पाने वाले वेंकटेश अय्यर को रिलीज करने का फैसला भी लिया जा सकता है। वेंकटेश को पिछले मेगा ऑक्शन में KKR ने भारी रकम में खरीदा था, लेकिन उनका प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। पिछले सीजन में उन्होंने 11 मैचों में मात्र 142 रन बनाए, जो उनकी कीमत के मुकाबले बेहद कम माना गया।

इसी बीच, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी KKR प्रबंधन को महत्वपूर्ण सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि अगर टीम वेंकटेश अय्यर को रिलीज करती है, तो मिनी ऑक्शन से पहले कोलकाता के पर्स में करीब 24 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जुड़ जाएगी, जिससे टीम मजबूत खिलाड़ियों की खरीदारी कर सकती है।

संजू सैमसन को किया जा सकता है शामिल

कप्तानी को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। आकाश चोपड़ा के अनुसार, अगर संजू सैमसन को टीम में शामिल किया जाता है, तो KKR के पास कप्तानी के लिए एक बेहतरीन विकल्प होगा। संजू के साथ-साथ केएल राहुल का नाम भी कोलकाता और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी टीमों से जोड़ा जा रहा है। दोनों खिलाड़ी न केवल शानदार बल्लेबाजी करते हैं, बल्कि कप्तानी का भी अनुभव रखते हैं।

वर्तमान कप्तान अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल 2025 में 13 मैचों में 390 रन बनाए थे, लेकिन चोपड़ा का मानना है कि उन्हें रिलीज करने की जरूरत नहीं है, बल्कि कप्तानी से हटाकर टीम में बल्लेबाज के रूप में बनाए रखना चाहिए। आने वाले महीनों में ट्रेड और रिलीज की सूची तय करेगी कि KKR अगले सीजन में किस रूप में मैदान पर उतरती है और क्या वह एक नई कप्तानी और संतुलित स्क्वाड के साथ वापसी कर पाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत