न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

25 करोड़ में खरीदे इस खिलाड़ी को अगले मैच में बाहर कर सकती है KKR, दो मैच में लुटाए 100 रन

कोलकाता नाइट राइडर्स ने जब आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के घातक तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पर 24.74 करोड़ लुटाए, तब लगा कि इस सीजन केकेआर की गेंदबाजी लाइन अप सबसे ज्यादा आक्रामक होगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 30 Mar 2024 2:41:43

25 करोड़ में खरीदे इस खिलाड़ी को अगले मैच में बाहर कर सकती है KKR, दो मैच में लुटाए 100 रन

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB और KKR के बीच खेला गया IPL 2024 का 10वाँ मैच कई रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल रहा। मैच में एकतरफा जीत दर्ज करते हुए KKR ने स्पष्ट संकेत दिया कि वह बाकी के मैचों में कहीं भी कमजोर नहीं पड़ेगी। केकेआर ने अपने अब तक खेले दोनों मैचों में जीत दर्ज की है, लेकिन टीम के लिए उनका एक गेंदबाज सिरदर्द बन गया है। यह गेंदबाज हैं आस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क, जिनको खरीदने के लिए केकेआर ने अपने पॉकेट से 25 करोड़ की राशि खर्च की है।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने जब आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के घातक तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पर 24.74 करोड़ लुटाए, तब लगा कि इस सीजन केकेआर की गेंदबाजी लाइन अप सबसे ज्यादा आक्रामक होगी। अफसोसजनक यह है कि यह गेंदबाज अपनी टीम केकेआर के लिए एक भी विकेट लेने में सफल नहीं हो पाया है और 100 रन अब तक लुटा चुका है।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों में ही शानदार जीत हासिल की है। अब तक कोलकाता ने जिस खिलाड़ी पर लगभग 25 करोड़ लुटाए, उसका दोनों मैचों में कोई प्रभाव नहीं दिख रहा है। इससे बेहतर तो स्टार्क के बिना कोलकाता नाइट राइडर्स की गेंदबाजी आक्रमण नजर आती है। इस गेंदबाज ने अब तक दो मैचों में 100 रन लुटा दिए हैं और कोई सफलता नहीं मिली है।

पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तो स्टार्क लगभग मैच के विलेन बन गए थे लेकिन शुक्र है हर्षित राणा का, जिन्होंने आखिरी ओवर में सनराइजर्स के दोनों जमें हुए बल्लेबाजों को आउट किया और मैच भी टीम की झोली में डाल दी। उस मुकाबले में स्टार्क के एक ही ओवर में 4 छक्के लगे थे।

उसके बाद स्टार्क की कहानी दूसरे मैच में भी नहीं बदली। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 4 ओवर में 47 रन लुटाए और कोई विकेट नहीं मिली। सनराइजर्स के खिलाफ 4 ओवर में 53 रन लुटाने वाले स्टार्क की इकॉनमी 13.20 की रही तो बेंगलुरु के खिलाफ भी 11.80 की इकॉनमी रही। कुल मिलाकर 2 मैचों में 100 रन देकर स्टार्क खाली हाथ हैं।

मैदान में बहती हवाओं ने संकेत दिया है कि केकेआर के कप्तान अय्यर सम्भवत: उन्हें अगले मैच में टीम में शामिल नहीं करें और उनके स्थान पर किसी और गेंदबाज को टीम में शामिल करें। हवाओं का यह भी कहना है कि मिचेल स्टार्क को बाहर करने पर करीब-करीब सहमति बन चुकी है। अब देखने वाली बात यह है कि अय्यर अगले मैच में उन्हें रखते हैं या किसी और के साथ मैदान में उतरते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत