न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

किरण नवगिरे ने महिला क्रिकेट में सबसे तेज टी20 शतक का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा

किरण नवगिरे की यह पारी न केवल उनके करियर के लिए मील का पत्थर है, बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट के लिए भी गर्व का क्षण है। यह प्रदर्शन दिखाता है कि भारतीय महिला क्रिकेटर्स अब हर स्तर पर रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 18 Oct 2025 11:31:39

किरण नवगिरे ने महिला क्रिकेट में सबसे तेज टी20 शतक का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा

भारतीय महिला क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान स्थापित हो गया है। महाराष्ट्र की विस्फोटक ओपनर किरण नवगिरे ने महिला टी20 क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया है। यह कारनामा उन्होंने सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी के एक मुकाबले में पंजाब के खिलाफ किया, जहां उन्होंने सिर्फ 34 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

किरण नवगिरे का धमाकेदार शतक

किरण नवगिरे की पारी शुरुआत से ही बेहद आक्रामक रही। उन्होंने 35 गेंदों में 106 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और 7 छक्के शामिल थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 302.86 रहा, जो कि महिला टी20 में शतक के दौरान किसी भी बल्लेबाज का अब तक का सबसे तेज स्ट्राइक रेट है।

इस रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन में किरण ने न्यूजीलैंड की दिग्गज खिलाड़ी सोफी डिवाइन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। सोफी ने जनवरी 2021 में 38 गेंदों में 108 रन बनाकर सबसे तेज महिला टी20 शतक का रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन अब यह मुकाम भारतीय खिलाड़ी के नाम हो गया है।

अकेले दम पर जीत दिलाई

मैच में पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 110 रन बनाए थे। जवाब में महाराष्ट्र की शुरुआत से ही तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी शुरू हुई। किरण नवगिरे ने अकेले ही 106 रन ठोक दिए और टीम को आसान जीत दिला दी। उनके अलावा एमआर मागरे ने 10 गेंदों में 6 रन बनाए, जबकि ईश्वरी सावकर 1 रन बनाकर आउट हुईं।

पंजाब की पारी रही साधारण

पंजाब के लिए सबसे ज्यादा रन प्रिया कुमारी (30 रन) ने बनाए, जबकि प्रगति सिंह ने 18 और अकक्षित भगत ने 16 रन का योगदान दिया। टीम 110 रन ही बना पाई। महाराष्ट्र की गेंदबाजी में एए पाटिल और बी एम मीराजकर ने दो-दो विकेट लिए, जबकि ध्यानेश्वरी पाटिल ने एक विकेट चटकाया।

किरण नवगिरे की यह पारी न केवल उनके करियर के लिए मील का पत्थर है, बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट के लिए भी गर्व का क्षण है। यह प्रदर्शन दिखाता है कि भारतीय महिला क्रिकेटर्स अब हर स्तर पर रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार हैं। उनके इस ऐतिहासिक शतक ने ना सिर्फ एक नया रिकॉर्ड बनाया है, बल्कि आने वाली युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत