न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केन विलियमसन ने कप्तानी से दिया इस्तीफा, केन्द्रीय अनुबंध भी ठुकराया

न्यूजीलैंड के सुपर-8 से चूकने के बाद केन विलियमसन ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है और केंद्रीय अनुबंध भी ठुकरा दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 19 Jun 2024 2:52:56

केन विलियमसन ने कप्तानी से दिया इस्तीफा, केन्द्रीय अनुबंध भी ठुकराया

न्यूजीलैंड के सुपर-8 से चूकने के बाद केन विलियमसन ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है और केंद्रीय अनुबंध भी ठुकरा दिया है। उनके इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि वह जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं? स्टार बल्लेबाज पहले ही टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि विलियमसन के अलावा, लॉकी फर्ग्यूसन ने भी न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड से केंद्रीय अनुबंध लेने से मना कर दिया है।

इसकी जानकारी न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए दी। इसमें बताया गया कि विलियमसन ने यह फैसला अपने खेल पर ध्यान देने के लिए लिया है। न्यूजीलैंड के लिए 350 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके विलियमसन का यह फैसला टी20 विश्व कप 2024 में ब्लैककैप्स के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद आया है। कीवी टीम वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान से हारकर ग्रुप स्टेज में टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।

विलियमसन ने कहा कि उनके फैसले को इस तरह नहीं समझा जाना चाहिए कि अब उनकी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रुचि खत्म हो गई है। दिग्गज ने बताया कि यह निर्णय उन्होंने अपने खेल पर ध्यान देने के लिए लिया है। उन्होंने आगे बताया कि वह भविष्य में केंद्रीय अनुबंध स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, "सभी प्रारूपों में टीम को आगे बढ़ाने में मदद करना मेरे लिए बहुत जुनूनी है और मैं इसमें अपना योगदान देना चाहता हूं।"

विलियमसन ने बताया कि इस समय वह अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना चाहते हैं। "न्यूजीलैंड के लिए खेलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है और टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना मेरी हमेशा से प्राथमिकता रहती है। हालांकि क्रिकेट से बाहर मेरी जिंदगी बदल गई है अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना और घर या विदेश में उनके साथ अनुभवों का आनंद लेना मेरे लिए और भी ज्यादा महत्वपूर्ण है।"

इस साल की शुरुआत में अपना 100वां टेस्ट खेलने वाले विलियमसन ने न्यूजीलैंड के लिए अब तक 165 वनडे और 93 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने 40 टेस्ट, 91 वनडे और 75 टी20 मैचों में न्यूजीलैंड का नेतृत्व किया जिसमें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021 (जिसे उन्होंने जीता), वनडे विश्व कप 2019 (जिसमें वे सुपर ओवर में हार गए) और टी20 विश्व कप 2021 (ऑस्ट्रेलिया से हार गए) में फाइनल में पहुंचना शामिल है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल