न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कगिसो रबाडा ने तोड़ा जैक कैलिस का रिकॉर्ड, इंटरनेशनल क्रिकेट में बने साउथ अफ्रीका के पांचवें सबसे सफल गेंदबाज

मुकाबले के दूसरे दिन गेंदबाजों का जलवा रहा, जहां कुल 14 विकेट गिरे। इसी दिन साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने न केवल मैच में शानदार प्रदर्शन किया बल्कि एक बड़ा व्यक्तिगत रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 13 Jun 2025 11:10:45

कगिसो रबाडा ने तोड़ा जैक कैलिस का रिकॉर्ड, इंटरनेशनल क्रिकेट में बने साउथ अफ्रीका के पांचवें सबसे सफल गेंदबाज

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023–25 का फाइनल साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी है। मुकाबले के दूसरे दिन गेंदबाजों का जलवा रहा, जहां कुल 14 विकेट गिरे। इसी दिन साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने न केवल मैच में शानदार प्रदर्शन किया बल्कि एक बड़ा व्यक्तिगत रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

रबाडा ने तोड़ा कैलिस का रिकॉर्ड

कगिसो रबाडा ने इस मुकाबले की पहली पारी में 5 विकेट और दूसरी पारी में अब तक 3 विकेट झटके हैं। इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 574 विकेट पूरे कर लिए हैं और इसी के साथ दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस (572 विकेट) को पीछे छोड़ते हुए साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट

1. शॉन पोलाक – 823 विकेट

2. डेल स्टेन – 697 विकेट

3. मखाया एंटीनी – 661 विकेट

4. एलन डोनाल्ड – 602 विकेट

5. कगिसो रबाडा – 574 विकेट

जेमिसन का भी रिकॉर्ड टूटा

रबाडा ने इस फाइनल मुकाबले में अब तक कुल 8 विकेट चटकाए हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ 95 रन खर्च किए। इसके साथ ही उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के इतिहास में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी आंकड़ों का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूज़ीलैंड के काइल जेमिसन के नाम था, जिन्होंने 2021 में भारत के खिलाफ फाइनल में 61 रन देकर 7 विकेट लिए थे।

फाइनल में बढ़त की ओर ऑस्ट्रेलिया

दूसरे दिन साउथ अफ्रीका की पहली पारी 138 रन पर सिमट गई, जबकि ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में टीम 144/8 पर थी। तीसरे दिन का खेल निर्णायक हो सकता है, लेकिन रबाडा की अगुवाई में अफ्रीकी गेंदबाजों ने अब तक जबरदस्त चुनौती पेश की है।

इस मुकाबले के साथ कगिसो रबाडा ने साबित किया है कि वह न केवल मौजूदा पीढ़ी के बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं, बल्कि साउथ अफ्रीका के क्रिकेट इतिहास में भी उनका नाम अब स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत