न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिर्फ घरेलू सरजमीं पर ही नहीं, विदेशी जमीन पर भी कहर बरपाते हैं जसप्रीत बुमराह

बुमराह का यह तीसरा मौका था जब उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी सरज़मीं पर 5 विकेट अपने नाम करने में सफलता प्राप्त की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 04 Jan 2024 5:38:38

सिर्फ घरेलू सरजमीं पर ही नहीं, विदेशी जमीन पर भी कहर बरपाते हैं जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के उन गेंदबाज़ों में शुमार होते हैं, जो तीनों फॉर्मेट के किंग हैं। बुमराह भारतीय सरज़मीं के साथ-साथ विदेशी सरज़मीं पर भी अपनी गेंदों से बल्लेबाज़ों को घुमा देते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में बुमराह ने पंजा खोल दिया यानी उन्होंने 5 विकेट चटका लिए। मैच की तीसरी और अफ्रीका की दूसरी पारी के दौरान बुमराह ने 5 विकेट लेने का कारनामा किया।

भारतीय पेसर ने ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरेन, मार्को यानसेन और केशव महाराज को अपना शिकार बनाया। बुमराह का यह तीसरा मौका था जब उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी सरज़मीं पर 5 विकेट अपने नाम करने में सफलता प्राप्त की। इसके अलावा बुमराह इंग्लैंड में 2, वेस्टइंडीज़ में 2 और ऑस्ट्रेलिया में 1 फाइव विकेट हॉल अपने नाम कर चुके हैं। बुमराह के इन आंकड़ों को देख ये साफ हो जाता है कि वो घरेलू सरज़मीं के अलावा विदेश में भी अपनी गेंदबाज़ी से आग उगलते हैं।

मुकाबले की पहली पारी में बुमराह ने 2 विकेट झटके थे। वहीं सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट में बुमराह ने 4 विकेट अपने नाम किए थे। इस तरह बुमराह ने अफ्रीका में अपना जलवा कायम रखा है। दोनों टेस्ट मैचों में बुमराह ने कुल मिलाकर 11 विकेट अपने नाम करने में सफलता प्राप्त की है।

विदेशी सरज़मीं पर बुमराह का कहर

—दक्षिण अफ्रीका में 3 फाइव विकेट हॉल

—इंग्लैंड में 2 फाइव विकेट हॉल

—वेस्टइंडीज में 2 फाइव विकेट हॉल

—ऑस्ट्रेलिया में 1 फाइव विकेट हॉल।

पहली पारी में सिराज ने बरपाया था कहर

दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भारतीय पेसर मोहम्मद सिराज ने कहर बरपाते हुए अफ्रीका को 55 रनों के स्कोर पर ऑलआउट करने में अहम योगदान दिया था। सिराज ने पहली पारी में कुल 6 विकेट अपने नाम किए थे। सिराज ने अफ्रीका के एडन मार्करम, डीन एल्गर, टॉनी डी जॉर्जी, बेडिंघम, काइल वेरेन और मार्को यानसेन को पवेलियन की राह दिखाई थी।

पहली पारी में भारतीय बल्लेबाज़ भी हुए थे फ्लॉप

मुकाबले की पहली पारी में अफ्रीका को 55 रनों पर समेटने के बाद बैटिंग के लिए उतरी भारतीय टीम के बल्लेबाज़ भी फ्लॉप दिखे थे। अपनी पहली पारी में टीम इंडिया 153 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। भारतीय टीम का स्कोर 153/4 के बाद 153/10 हुआ था, यानी भारतीय टीम ने 11 गेंदों में बिना रन बनाए आखिरी के 6 विकेट गंवा दिए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल