न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बुमराह दिग्गजों को पछाड़ ऐसे बने नं.1 गेंदबाज, रणजी ट्रॉफी के लिए अर्जुन तेंदुलकर मुंबई टीम में शामिल

दाएं हाथ के भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट के चौथे दिन एक खास...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 30 Dec 2021 12:34:25

बुमराह दिग्गजों को पछाड़ ऐसे बने नं.1 गेंदबाज, रणजी ट्रॉफी के लिए अर्जुन तेंदुलकर मुंबई टीम में शामिल

दाएं हाथ के भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट के चौथे दिन एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। उनके विदेशी जमीन पर टेस्ट में 100 विकेट पूरे हो गए। वे विदेशी सरजमीं पर सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज भी बन गए। बुमराह का यह 22वां टेस्ट है। इससे पहले यह रिकॉर्ड लेग स्पिनर भागवत चंद्रशेखर के नाम था, जिन्होंने 25 मैच में यह आंकड़ा छुआ था। रोसी वान डर डुसेन, बुमराह के 100वें शिकार बने। बुमराह ने इसके बाद केशव महाराज को भी पैवेलियन का रास्ता दिखाया। वैसे 28 साल के बुमराह के 25 टेस्ट में कुल 105 विकेट हो गए हैं।

बुमराह एक मामले में दुनिया के नं.1 गेंदबाज बन गए। दरअसल बुमराह सबसे कम टेस्ट विकेट लेकर 100 विदेशी शिकार करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर हैं, जिन्होंने विदेशी धरती पर 100 विकेट तब पूरे किए थे जब वे कुल 118 विकेट ले चुके थे। तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के माइकल होल्डिंग (136 विकेट), चौथे पर जहीर खान (137 विकेट), पांचवें पर मोहम्मद शमी व वेस्टइंडीज के एंडी रॉबर्ट्स (140-140 विकेट) का नाम आता है।

jasprit bumrah,arjun tendulkar,centurion test,india,mumbai,ranji trophy,sports news in hindi

पिछले साल मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेले थे अर्जुन तेंदुलकर

मुंबई ने जनवरी में होने वाली रणजी ट्रॉफी के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। चयनकर्ताओं ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को भी टीम में जगह दी है। कप्तानी धाकड़ बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को सौंपी है। पृथ्वी रणजी ट्रॉफी के पहले दो मैच में बागडोर संभालेंगे। आईपीएल स्टार यशस्वी जायसवाल, मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सरफराज खान और अनुभवी विकेटकीपर आदित्य तारे को 20 सदस्यीय टीम में जगह मिली है।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन को पिछले साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (टी20 टूर्नामेंट) के लिए मुंबई की टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने हरियाणा के खिलाफ मुंबई के लिए डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें पुडुचेरी के खिलाफ खेलने का मौका मिला था। वे 2 मैच में 2 ही विकेट ले सके थे। अर्जुन को आईपीएल के लिए मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपए में खरीदा था लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया। वे चोट के कारण हट गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत